फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है निशानेबाजों का कुनबा, शहजर रिजवी समेत 15 शूटर देश के लिए जीत चुके हैं मेडल

Sat, 10 Nov 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
This family of Meerut has fifteen national shooter including Shahzar Rizvi
आलम रिजवी व वजाहत रिजवी

जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिजूल है कद आसमान का। युवा कवि देवेंद्र शर्मा ‘देव’ की यह पंक्तियां मेरठ के एक परिवार पर सटीक बैठती हैं। छोटा मवाना निवासी इस परिवार ने 15 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर दिए हैं। परिवार के सदस्य शहजर शूटिंग में वर्ल्ड रैंकिंग में  नंबर एक का स्थान भी हासिल कर चुके हैं।

This family of Meerut has fifteen national shooter including Shahzar Rizvi
शहजर रिजवी

जिले के इस शूटर परिवार के युवा सदस्यों ने गांव से निकलकर शूटिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। साल दर साल शूटिंग में बढ़ते कदमों के साथ एक ही कुनबे में 15 से ज्यादा शूटर तैयार हो गये। छोटा मवाना के शहजर रिजवी ने जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को कई पदक दिलाए, वहीं उनके परिवार और कुनबे के सदस्यों ने भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंदियों को छुआ है। 

This family of Meerut has fifteen national shooter including Shahzar Rizvi
रिहान रिजवी व रक्शान रिजवी

शहजर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पर स्थान बना चुके हैं। शहजर ने बताया कुनबे के ही शूटरों को अपना आइडल मानकर वो शूटिंग में किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। वह खेल कोटे से एयरफोर्स में नौकरी कर रहे हैं, जबकि कुनबे के ही आमिर रिजवी भी खेल कोटे से एयरफोर्स में नौकरी करते हैं। हाल में ही अहवर रिजवी व असब ने भी एशियन गेम्स में डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक झटका है। कुनबे में कई शूटरों को विभिन्न सरकारी विभागों में खेल कोटे से नौकरी मिल चुकी है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी से मिलती है मदद

This family of Meerut has fifteen national shooter including Shahzar Rizvi
अहवर रिजवी व रक्शान रिजवी

डबल ट्रैप, सिंगल ट्रैप या पिस्टल शूटिंग अभ्यास अधिक खर्चीला होता है। शूटर रय्यान ने बताया मध्यम परिवारों के अधिकतर शूटर अधिक खर्च के चलते खेल छोड़ देते हैं। खेल कोटे से सरकारी विभाग में नौकरी खिलाड़ी के लिये महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिससे वो शूटर में नया जज्बा पैदा होता है। शहजर ने बताया खेतों और आम के बागों में निशाना लगाते-लगाते शूटिंग का शौक लग गया। इसके बाद परिवार से नये शूटर निकलने लगे।

विज्ञापन

ये हैं होनहार 

This family of Meerut has fifteen national shooter including Shahzar Rizvi
आमिर रिजवी

रय्यान रिजवी, साहुल रिजवी, आमिर रिजवी, अर्श रिजवी, रक्शान रिजवी, अहमर रिजवी, अहवर रिजवी डबल ट्रैप, असब डबल ट्रैप, उजैफा अली डबल ट्रैप, रिहान, हस्सान, अर्श रिजवी, आरिश रिजवी सभी डबल ट्रैप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटर। शहजर रिजवी, वजाहत रिजवी, रैय्यान आलम, अमन रिजवी 10 मीटर एयर पिस्टल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed