फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों के हाथों में छाले देखे तो मां ने किया ऐसा काम, अब हर कोई कर रहा सलाम

Thu, 13 Dec 2018 02:46 PM IST
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 13 Dec 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mother decided to make a cricket academy in meerut after see the rashes on daughters hand
meerut news

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियों की खेल प्रतिभा को पंख लगने वाले हैं। दावा है कि बिजली बंबा बाईपास पर उप्र की पहली महिला क्रिकेट एकेडमी खुलने वाली है। बताया जा रहा है कि यहां बेटियों के लिए जिम से लेकर फिटनेस कोच और अत्याधुनिक मशीनों से गेंदबाजी का अभ्यास करने की सुविधा होगी, इस एकेडमी का संचालन क्रिकेट खिलाड़ी छाया कराना करेंगी।

Mother decided to make a cricket academy in meerut after see the rashes on daughters hand
meerut news

छाया रणजी में हरियाणा की ओर से क्रिकेट खेल रही हैं। वो कई साल से शहर में लड़कियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। उन्होंने पहले भामाशाह पार्क फिर आईटीआई खेल मैदान और अब कनोहरलाल कॉलेज में लड़कियों को क्रिकेट के गुर सिखा रही हैं। छाया की मां ने खिलाड़ियों के हाथों में छाले देखकर अपने खेत की जमीन पर एकेडमी का निर्माण कराने का फैसला लिया है।

Mother decided to make a cricket academy in meerut after see the rashes on daughters hand
meerut news

खरखौदा निवासी छाया कराना यूपी अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वो दाएं हाथ की शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन खुद को आगे बढ़ाने का सपना लिए छाया ने मेरठ के भामाशाह पार्क में कोचिंग शुरू की। कुछ दिनों बाद उन्हें भामाशाह पार्क से साकेत स्थित आईटीआई पार्क जाने को कहा गया। लेकिन भामाशाह पार्क के कुछ अधिकारियों को छाया का आईटीआई मैदान पर एकेडमी चलाना पसंद नहीं आया। यहां से भी उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। कुछ दिनों बाद छाया को कनोहरलाल कॉलेज के मैदान पर एकेडमी खोलने की इजाजत मिली। वर्तमान में वो यहीं पर एकेडमी चला रही हैं। यहां 50 से ज्यादा बेटियां क्रिकेट प्रशिक्षण ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother decided to make a cricket academy in meerut after see the rashes on daughters hand
meerut news

जनवरी में शुरू होगी एकेडमी
बेटियों के एकेडमी में जिम, महिला गेंदबाज कोच, महिला बल्लेबाज कोच, महिला फिटनेस ट्रेनर से लेकर अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा मिलेगी। छाया ने बताया कि अगले साल जनवरी माह में एकेडमी की शुरुआत हो जाएगी। छाया का दावा है कि यह प्रदेश की पहले महिला क्रिकेट एकेडमी होगी, जहां सिर्फ लड़कियों  को ही क्रिकेट का प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
Mother decided to make a cricket academy in meerut after see the rashes on daughters hand
meerut news

एकेडमी खोलने का बनाया मन
छाया ने बताया कि जब वे आईटीआई से कनोहरलाल के मैदान पर खिलाड़ियों को लेकर आई तो गंदगी थी। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मिलकर मैदान पर एकेडमी तैयार कराई। मैदान की सफाई के दौरान कोच छाया व अन्य लड़कियों के हाथों में छाले पड़ गए। छाया की मां कमलेश तोमर ने बेटियों के हाथों में छाले देखे तो उन्होंने शहर में महिलाओं के लिये क्रिकेट एकेडमी खोलने का मन बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed