फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टीव स्मिथ ने पहले मुरली विजय को दी गाली, फिर मांगी माफी

Tue, 28 Mar 2017 01:45 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 28 Mar 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
I have been in my own bubble and emotions slip says Steve Smith
स्टीव स्मिथ - फोटो : fox sport
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से हरा दी है। इसके साथ ही चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और और भारतीय गेंदबाज मुरली विजय के विवाद पर भी विराम लग गया है।


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मुरली विजय के साथ हुई नोकझोंक पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी हम अपनी भावनाओं में बह जाते हैं, जिससे कुछ गलत चीजें हो जाती हैं। मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।

 



आगे पढ़ें क्या है मामला...
I have been in my own bubble and emotions slip says Steve Smith
मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ESPN
टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के नौ विकेट गिर गए थे। 54वें ओवर में गेंद हेजलवुड के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई जिसे विजय ने पकड़ लिया था। विजय इस बात से आश्वस्त थे कि कैच सही है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई पारी समेटने का जश्न मनाते हुए पवेलियन लौटने लगे।
I have been in my own bubble and emotions slip says Steve Smith
स्टीव स्मिथ - फोटो : Cricket Australia

ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय ने लौटने में कुछ ज्यादा ही जल्दी दिखाई। इस बीच टीवी अंपायर ने कैच को सही नहीं माना और भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुला लिया। विजय की पवेलियन लौटने की जल्दबाजी पर ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में कप्तान स्मिथ टीवी कैमरे के सामने कथित रूप से अपशब्द जैसे बोलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
I have been in my own bubble and emotions slip says Steve Smith
रविंद्र जडेजा - फोटो : ESPN
बताते चलें कि इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल के एलबीडब्ल्यू आउट होने के बाद मैथ्यू वेड और रविंद्र जडेजा में नोकझोंक हुई थी। इस पर अश्विन और साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया था। इस पर जडेजा ने कहा था, जब तुम मैच हार जाओगे तो साथ में बैठकर डिनर करेंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed