फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: दृष्टिहीन बेटे के लिए 'महाभारत का संजय' बनी मां, ऐसे सुनाया फुटबॉल मैच का पूरा हाल

Tue, 29 Jan 2019 01:06 PM IST
मोना नारंग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 29 Jan 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Silvia Grecco narrates football games for her blind son Nickollas video viral
Silvia Grecco and her son Nickollas

फुटबॉल के लिए दीवाने फैंस तो आपने पहले भी देखे होंगे, लेकिन खेल की जादूगरी का ऐसा असर शायद ही पहले कभी नजर आया हो। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने दृष्टिहीन बेटे को मैच का पूरा हाल बता रही है और वो खुशी से झूम रहा है। यह बिल्कुल ऐसा है जैसे धृतराष्ट्र को संजय ने महाभारत की कहानी सुनाई थी।

Silvia Grecco narrates football games for her blind son Nickollas video viral
Silvia Grecco and her son Nickollas

सिल्विया ग्रेको नाम की एक महिला स्टेडियम में अपने 12 साल के दृष्टिहीन बेटे निकोलस को दो स्थानीय फुटबॉल टीम पाल्मीरास और बोटोफोगो डि रिबीरोओ प्रेटो के बीच का आंखों देखा हाल सुना रही है। मां की कमेंट्री सुनकर निकोलस बिल्कुल ऐसे प्रतिक्रिया दे रहा है जैसे यह नजारा वह अपनी आंखों से देख रहा हो।

Silvia Grecco narrates football games for her blind son Nickollas video viral
Silvia Grecco and her son Nickollas

सिल्विया मुकाबले के दौरान अपने बेटे को मैदान पर घटती एक-एक चीज के बारे में बताती है। यहां तक कि किस खिलाड़ी ने शॉर्ट स्लीव्स पहनी है और उनके जूतों और बालों का रंग कैसा है, ये सब बातें भी वह अपने बेटे को बता रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Silvia Grecco narrates football games for her blind son Nickollas video viral
Nickollas

सिल्विया की कमेंट्री सुनकर उनका बेटा भीड़ के साथ जमकर अपनी टीम का हौसला अफजाई भी करता है। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो वायरल होने के बाद सिल्विया ने बताया, 'मैं कोई प्रोफेशनल नहीं हूं। मैं जो महसूस करती हूं बस उसे शब्दों में पिरोकर अपने बेटे तक पहुंचाती हूं।'

विज्ञापन
Silvia Grecco narrates football games for her blind son Nickollas video viral
Silvia Grecco and her son Nickollas
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार लोग ऐसा कर चुके हैं। उन्हीं से सबक लेते हुए सिल्विया ने ऐसा किया। सिल्विया ने बताया कि विश्व कप 2018 के दौरान एक कोलंबियाई फैन ने अपने दोस्त को इसी तरह मैच का हाल सुनाया था।

देखें वीडियो:


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed