फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे देश में जन्में, गरीबी में गुजरा बचपन, फीफा विश्व कप ने बना दिया सैमुअल उमटीटी को सुपरस्टार

Wed, 11 Jul 2018 04:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
samuel umtiti hits a goal against belgium in fifa world cup 2018
सैमुअल उमटीटी

फ्रांस के डिफेंडर सैमुअल उमटीटी मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ फीफा विश्व कप 2018 के पहले सेमीफाइनल में गोल करके अचानक सुर्खियों का केंद्र बन गए हैं। उमटीटी ने मैच के 51वें मिनट में हेडर के जरिए गोल किया और बेल्जियम के पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के सपने को तोड़ दिया। एक गोल से सुपरस्टार बने उमटीटी का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा है। यही नहीं उनका जन्म भी फ्रांस में नहीं हुआ है। चलिए उनकी पर्सनल लाइफ और संघर्ष के बारे में आपको बताते हैं:

samuel umtiti hits a goal against belgium in fifa world cup 2018
उमटीटी

सैमुअल वेस उमटीटी का जन्म 14 नवंबर 1993 को कैमरून की राजधानी याउंदे में हुआ। उमटीटी का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा। माता-पिता गरीबी से जूझ रहे थे, जिसे देखते हुए उन्होंने सैमुअल को अपने रिश्तेदार के साथ फ्रांस भेज दिया ताकि वह अच्छे से अपना जीवन व्यतीत कर सके। तब सैमुअल उमटीटी की उम्र महज दो साल थी। फ्रांस में उमटीटी कैमरून के आप्रवासी परिवार में बड़े हुए। इसी साल यानी 1995 में रोजर मिलर और उनकी कैमरून टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे फ्रांस में रह रहे आप्रवासी कैमरूनीयन को हौसला मिला।

samuel umtiti hits a goal against belgium in fifa world cup 2018
सैमुअल उमटीटी

कैमरून फुटबॉल टीम के सफल होने का असर फ्रांस में आप्रवासी लोगों पर भी पड़ा और आगे चलकर उसे सैमुअल उमटीटी और पोल पोग्बा जैसे बेहतरीन फुटबॉलर मिले। फ्रांस ने भी अपने नियमों में संशोधन किया और आप्रवासी लोगों को खेलने की इजाजत दी। वैसे, उमटीटी को बचपन में मां कहती थी कि हमेशा कड़ी मेहनत करना क्योंकि इसका फल जरूर मिलता है। बस, फिर क्या था, उमटीटी ने इस गुरूमंत्र को हमेशा अपनाया और आज वह सफलता के शिखर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
samuel umtiti hits a goal against belgium in fifa world cup 2018
सैमुअल उमटीटी

उमटीटी ने 2012 में पेशेवर करियर में डेब्यू किया और उन्होंने लियोन क्बल का प्रतिनिधित्व किया। 2015-16 में उमटीटी को लियोन के फैंस ने प्लेयर ऑफ द सीजन करार दिया। इसका असर यह रहा कि उमटीटी को स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने अपने साथ जोड़ लिया। उमटीटी ने बार्सिलोना के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने आप को टीम का स्थापित डिफेंडर बनाया।

विज्ञापन
samuel umtiti hits a goal against belgium in fifa world cup 2018
सैमुअल उमटीटी

उमटीटी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर स्ट्राइकर की थी। इसके बाद वह सेंटर डिफेंडर बने और अब वह अपने करियर के अंतिम मैच तक इसी पोजीशन पर खेलते रहेंगे। उमटीटी ने मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ भी बेहतरीन डिफेंडर होने का नमूना पेश किया था। उन्होंने एडन हेजार्ड के खतरनाक किक पर अपना पैर अड़ाकर गोल टाल दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed