प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसे में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाले स्टार फुटबॉलर नेमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देना सही समझा।
स्टीफन हॉकिंग की मौत पर ट्रोल हुए स्टार फुटबॉलर नेमार, फैंस ने सुनाई खरी-खोटी
लेकिन स्टीफन हॉकिंग को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में वह सोशल मीडिया पर अपना मजाक उड़वा बैठे। इतना ही नहीं फैंस ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।
दरअसल स्टीफन हॉकिंग को बेहद खास अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए नेमार ने व्हीलचेयर पर बैठे हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में नेमार हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
Neymar the diving bitch!!!! No ethics no morals no sympathy! I hope he lose all his money or even go to prison for like 10 years for frauds & tax evasions & avoidance!! https://t.co/Hrz5sM0JQh
— KLOPPOmatic (@sportsliban) March 14, 2018
एक यूजर ने इसी क्रम में लिखा, “नेमार को बिल्कुल भी तमीज नहीं है। न ही उन्हें हॉकिंग से किसी प्रकार की सहानुभूति है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह अपना सारा पैसा खो दें और 10 सालों के लिए कर चोरी या जालसाजी के आरोप में उन्हें जेल भेज दिया जाए।