फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ क्रिकेट को लेकर जुनूनी नहीं विराट कोहली, इस सपने को करना चाहते हैं पूरा

Sun, 04 Mar 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
virat kohli wants india to develop in every sports
Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का डंका विश्वभर में बज रहा है। आए दिन रिकॉर्ड्स बुक में छा जाने वाले कोहली ने एक बयान देकर देशवासियों को खुश कर दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अपने एक सपने को पूरा करना चाहते हैं। क्या है ये सपना, आगे की स्लाइड में पढ़िए।

virat kohli wants india to develop in every sports
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोहली का जूनून केवल क्रिकेट को लेकर नहीं है। वह चाहते हैं कि दूसरे खेलों में भी देश का नाम रोशन हो। कोहली ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश में खेल की संस्कृति विकसित हो। कोहली ने साथ ही कहा कि वह इस सपने को पूरा करना चाहते हैं।

virat kohli wants india to develop in every sports
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने कहा, 'मेरा अहम लक्ष्य है कि भारत में एक खेल संस्कृति पैदा हो, जिसमें लोग हर खेल को समझे और एक समान इसमें रूची पैदा करें। मैं इस बात से बहुत उत्साहित हूं कि आज हम उस जगह पर खड़े हैं, जहां 10-15 साल बाद ऐसा करने में हम सफल होंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli wants india to develop in every sports
virat kohli

29 वर्षीय कोहली ने आगे कहा, 'यह कुछ ऐसा है, जैसे हम अगर फुटबॉल की बात करें तो गोवा को इस खेल के केंद्र के तौर पर देखें और अगर मैं अच्छा फुटबॉलर बनना चाहता हूं तो बेहतर ट्रेनिंग के लिए वहां जाऊं।' कोहली ने साथ ही कहा कि अगर आज क्रिकेट भारत में फुटबॉल से ज्यादा लोकप्रिय है तो इसका कारण ये है कि देश में फुटबॉल के लिए शीर्ष-स्तरीय लीग नही हैं।

विज्ञापन
virat kohli wants india to develop in every sports
virat kohli

कोहली ने कहा, 'इस स्तर पर यहां बड़े लीग की कमी है। आज टीवी पर इस तरह की कवरेज और लोग के पास जिस तरह की सुविधा है, उससे जागरुकता आ रही है। लोग भारतीय खिलाड़ियों को जानते हैं। लोगों ने उन खिलाड़ियों को देखा जो अंडर-17 वर्ल्ड कप खेले। यह बस दिखने की बात है। अगर आपका टैलेंट टीवी स्क्रिन पर नजर नहीं आता तो लोगों के लिए इसे पसंद करना बहुत मुश्किल होगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed