फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेमार जल्द ही तोड़ना चाहेंगे दो दिग्गज फुटबॉलरों का रिकॉर्ड, ब्राजील के महानायक बनने के करीब

Tue, 03 Jul 2018 02:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
neymar closes the gap on pele and ronaldo in all time goal list
नेमार

पेरिस सेंट जर्मेन के सुपरस्टार नेमार ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2018 के राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको के खिलाफ गोल दागकर अपने इंटरनेशनल गोल की संख्या 57 पहुंचा दी है।  नेमार ने 89वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 57वां गोल दागा। उन्होंने विश्व कप में सबसे कम शॉट जमाते हुए 6 गोल दागे। लियोनेल मेसी को 6 गोल करने के लिए 67 शॉट्स की जरूरत लगी, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स में 6 गोल दागे।

neymar closes the gap on pele and ronaldo in all time goal list
नेमार

नेमार ने राउंड ऑफ 16 के मैच में 51वें मिनट में शानदार गोल कर ब्राजील को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 88वें मिनट में फर्मिन्हों को पास देकर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिलाई और क्वार्टरफाइनल में पहुंचा दिया। विश्व कप में ब्राजील कभी भी मैक्सिको से नहीं हारा और यह रिकॉर्ड आज भी कायम रहा। वहीं मैक्सिको लगातार सातवीं बार विश्व कप के नॉकआउट चरण से बाहर (1994, 1998,2002, 2006, 2010, 2014 और 2018) हुआ।  वहीं, ब्राजील ने 16वीं बार फीफा विश्व के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बनाई।

neymar closes the gap on pele and ronaldo in all time goal list
नेमार

नेमार अब ब्राजील के सर्वकालिक महान खिलाड़ी बनने की श्रेणी में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह वह ब्राजील की तरफ से सर्वाधिक गोल दागने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वैसे नेमार क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप के अभ्यास मैच में गोल दागते ही तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
neymar closes the gap on pele and ronaldo in all time goal list
नेमार

नेमार अब ब्राजील के सर्वकालिक महान फुटबॉलर पेले और रोनाल्डो के करीब भी पहुंच गए हैं। मौजूदा समय में दुनिया के दूसरे सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार अब पूर्व बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के स्ट्राइकर रोनाल्डो की बराबरी पर पहुंचने से पांच गोल दूर हैं। रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 98 मैचों में 62 गोल दागे हैं। 

विज्ञापन
neymar closes the gap on pele and ronaldo in all time goal list
नेमार

वैसे, ब्राजील की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल दागने का रिकॉर्ड पेले के नाम दर्ज है। पेले ने 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं। नेमार को अभी पेले के रिकॉर्ड की बराबरी करने में समय लगेगा, लेकिन जिस तरह की वह फॉर्म में है, उसे देखकर लगता है कि वह रोनाल्डो का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देंगे। बहरहाल, पांच बार की विश्व कप चैंपियन ब्राजील ने 16वीं बार क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अब क्वार्टरफाइनल में उसकी भिड़ंत बेल्जियम और जापान के विजेता से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed