फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लियोनेल मेसी होंगे फीफा 2018 के 'सचिन तेंदुलकर', हालात कर रहे इशारा

Thu, 14 Jun 2018 06:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 14 Jun 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi Will be A Sachin Tendulkar in FIFA World Cup 2018 fans feel like this
मेसी और सचिन

अर्जेंटीना के कप्तान और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 14 जून यानी आज से शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना की पूरी उम्मीदें इसी खिलाड़ी पर टिकी है। 


 

Lionel Messi Will be A Sachin Tendulkar in FIFA World Cup 2018 fans feel like this
lionel messi

दरअसल, इस कड़ी में कोलकाता के अर्जेंटीना फैन क्ल्ब ने गुरुवार को अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी की तुलना 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर से कर बैठे। उन्होंने कहा कि मेसी फुटबॉल के महाकुंभ फीफा में इस बार कुछ ऐसा करेंगे, जैसा लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 के वर्ल्ड कप में किया था।

Lionel Messi Will be A Sachin Tendulkar in FIFA World Cup 2018 fans feel like this
लियोनेल मेसी - फोटो : Reuters

बता दें कि क्लब के सचिव 56 वर्षीय उत्तम साहा ने कहा, 'जिस तरह सचिन ने अपने करियर के अंतिम पड़ाव में साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर सबकुछ हासिल किया, उसी प्रकार मैं जहां तक समझता हूं कि मेसी भी वैसा ही करेंगे।' बता दें कि साल 1978 में जब अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब साहा ने एक टीम 'अमरा' बनाई थी और डिएगो मैराडोना को वह एक भगवान की तरफ मानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lionel Messi Will be A Sachin Tendulkar in FIFA World Cup 2018 fans feel like this
मेसी - फोटो : ANI

गौरतलब है कि मेसी ने अपने करियर में क्ल्ब के लिए लगभग ट्रॉफी जीती है, लेकिन अपने देश के लिए वह अब तक कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं, कई आलोचकों का तो यहां तक कहना है कि अर्जेंटीना की सफलता का पूरा दारोमदार स्टार खिलाड़ी मैसी के मैजिक पर ही टिका है। 

विज्ञापन
Lionel Messi Will be A Sachin Tendulkar in FIFA World Cup 2018 fans feel like this
लियोनेल मेसी

बता दें कि 30 साल के मेसी के लिए शायद इस बार का फीफा वर्ल्ड कप आखिरी हो, क्योंकि बढ़ती उम्र की वजह से वह अगली बार का वर्ल्ड कप न खेल पाएं। इसलिए फैंस सहित तमाम लोगों कि निगाहें मेसी पर टिकी है कि वह इस बार अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीते। मालूल हो कि सचिन का भी साल 2011 का वर्ल्ड कप आखिरी वर्ल्ड कप था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed