फीफा वर्ल्ड कप 2018 कल से शुरू होने जा रहा है। रूस में 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबॉल विश्वकप को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इस बार भी लोगों की निगाहें मौजूदा चैंपियन जर्मनी और पांच बार विश्व कप खिताब जीतने वाले ब्राजील पर टिकी है। बता दें कि जर्मनी ने अब तक चार बार विश्व कप पर कब्जा कर चुके हैं, जबकि इटली ने भी इतने ही बार चैंपियंन रही है। 2014 के फीफा विश्व कप में जर्मनी ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। हर बार की तरह इस बार भी कई रिकॉर्ड टूटेंगे और बनेंगे। आईये जानते हैं कि वो कौन सी 5 रिकॉर्ड है जो इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2018 होगा बेहद रोमांचक, दांव पर लगे हैं यह 5 अद्भुत रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप का सबसे पुराना खिलाड़ी
कोलंबिया की तरफ से फारेड मोंड्रैगन 24 जून 2014 को अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज किया था। वह पिछले विश्व कप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। उन्होंने जापान के खिलाफ 85 मिनट तक चलने वाले मैच में एक स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर अपनी भूमिका अदा की थी। उस दौरान मोंड्रैगन ने रोजर मिला के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मगर इस बार मोंड्रैगन का यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
हालांकि, यह रिकॉर्ड केवल एक सीजन पुराना हो सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह रिकॉर्ड टूट सकता है और उनके इस रिकॉर्ड को और कोई नहीं बल्कि मिस्र के एसम एल हैदरी तोड़ सकते हैं। मिस्र के अनुभवी गोलकीपर एसम अल हैदरी की उम्र इस समय 45 साल से ऊपर है और उनका चयन मिस्र की 29 सदस्यीय टीम में हुआ है।
दो टीमों के बीच सबसे ज्यादा भिडंत
अभी तक तीन टीम ऐसी है, जिनके बीच सबसे ज्यादा बार भिड़ंत हुई है। ब्राजील और स्वीडेन के 7 (1938,1950,1958,1978,1990 और 1994)बार आमने-सामने हो चुके हैं।जर्मनी और यूगोसलाविया के बीच भी सात बार (1954,1958,1962,1974,1990, 1998 और 2010) भिड़ंत हुई है।
वहीं, जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच भी इतने ही बार यानी 7 बार (1958,1966,1986,1990,2006,2010 और 2014) में हुई है। गौरतलब है कि इस बार भी ये सभी टीमें वर्ल्डकप में खेल रही हैं और यदि जर्मनी और सर्बिया अपने ग्रुप में टॉप-2 की टीमें रहती हैं तो फिर एक बार इन दोनों देशों के बीच टक्कर संभव है।
इसी तरह ब्राजील और स्वीडेन की भी राउंड 16 में उतर सकती है और क्वार्टर फाइनल में एक बार फिर अर्जेंटीना और जर्मनी के बीच मुकाबला हो सकता है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इन टीमों में आठवीं बार किनके बीच भिड़ंत हो सकती है।
लगातार दूसरी बार नंबर-4 पर होने का रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार का खिताब ब्राजील के नाम दर्ज है। वह 5 बार की चैंपियन रही है। लेकिन उसके अलावा एक और ऐसा रिकॉर्ड भी है जो ब्राजील इस बार अपने नाम कर सकती है। हालांकि, यह रिकॉर्ड वह कभी भी हासिल करना नहीं चाहेगी।
दरअसल, 2014 के फीफा वर्ल्ड कप ब्राजील सेमीफाइनल में जर्मनी से 1-7 से हार गई थी और फिर तीसरे-चौथे स्थान के मैच में नीदरलैंड्स ने भी उन्हें 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। हालांकि, वह नंबर-4 पर रही थी। ब्राजील के लिए 1974 के बाद 2014 में दूसरा मौका था जब उन्हें चौथे स्थान पर रहना पड़ा हो। चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा तीन बार (954, 1970 और 2010 ) उरुग्वे की टीम रही है।
दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बीच का सबसे बड़ा अंतर
दो वर्ल्डकप जीतने का सबसे बड़ा अंतर फिलहाल दो बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली के नाम है, जिन्होंने पहली बार 1938 में खिताब जीता था और फिर 44 साल बाद दोबारा वर्ल्ड चैंपियन 1982 में बनी थी। हालांकि इस बार इटली की टीम फीफा वर्ल्ड कप में क्वालिफाई नहीं कर पाई है जो एक बड़ा उलटफेर भी है। लेकिन ये रिकॉर्ड इस वर्ल्डकप में टूट जाए, ये संभव है।
इस रिकॉर्ड को तोड़ने के दो दावेदार उरुग्वे और इंग्लैंड हैं, उरुग्वे ने 1950 के बाद से अब तक दोबारा वर्ल्डकप पर कब्जा नहीं जमाया है। इसी तरह 1966 में पहली बार विश्व विजेता बनी इंग्लैंड ने भी दोबारा इस ट्रॉफी को हाथ नहीं लगाया, यानी इन दोनों में से अगर किसी भी टीम ने ख़िताब जीता तो एक नया रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।