फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप की यह खूबसूरत एम्बेस्डर हार चुकी है हिम्मत, अब चाहती है कुछ ऐसा हो

Tue, 12 Jun 2018 08:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup Ambassador Victoria Lopyreva is gruelling with her busy schedule
विक्टोरिया लोपीरेवा

रूस में होने वाले फीफा विश्व कप 2018 की एम्बेस्डर विक्टोरिया लोपीरेवा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है और वह इससे काफी थक चुकी हैं। पिछले कुछ समय में फीफा विश्व कप का प्रचार कर रही विक्टोरिया अपने व्यस्त कार्यक्रम से परेशान हो चुकी हैं। व्यस्त कार्यक्रम के कारण विक्टोरिया को लगता है कि वह सूटकेस में अपनी जिंदगी जी रहीं हैं।

FIFA World Cup Ambassador Victoria Lopyreva is gruelling with her busy schedule
viktoria lopyreva

लोपीरेवा ने विमेंस वियर डेली को हाल ही में कहा, 'क्या आप कल्पना कर सकते हैं? मॉस्को, मोरक्को, न्यूयॉर्क, रियो, ब्यूनस आयर्स, सुडान, दुबई, शंघाई, बेरुत, सब कहने लगे हैं कि मैं एयरप्लेन में रहने लगी हूं। मैं सूटकेस की नागरिक बन चुकी हूं।'

FIFA World Cup Ambassador Victoria Lopyreva is gruelling with her busy schedule
viktoria lopyreva

पूर्व मिस रूस लोपीरेवा ने बताया कि उनका देश राजनीतिक उथल-पुथल के लिए जाना जाता है, लेकिन रूसी लोगों के लिए फुटबॉल उनकी लाइफस्टाइल में शामिल है। यह लोगों में एक जोश है। मैच से पहले और बाद में कई चीजें करने वाली होती हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी समान हैं। मेरे देश में राजनीति नहीं बदल सकती, लेकिन आप फुटबॉल के बारे में पूछेंगे तो पाएंगे कि यह लाइफस्टाइल और जोश है। मैच के पहले और बाद में काफी कुछ करना होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup Ambassador Victoria Lopyreva is gruelling with her busy schedule
नेमार

फीफा विश्व कप 2018 शुरू होने में अब केवल दो दिन बचे हैं। लोपीरेवा चाहती हैं कि ब्राजील इस बार का खिताब जीते। उन्होंने कहा, 'पांच साल पहले मैं अर्जेंटीना का नाम लेती, लेकिन इस बार मेरी पसंदीदा टीम ब्राजील है। मैं चाहती हूं कि ब्राजील विश्व कप का खिताब जीते।'

विज्ञापन
FIFA World Cup Ambassador Victoria Lopyreva is gruelling with her busy schedule
viktoria lopyreva

वैसे लोपीरेवा को विश्व कप का प्रचार करने का ईनाम भी मिल रहा है। वह इंटरनेट सनसनी बन चुकी हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इनके फॉलोवर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही हैं। बता दे कि 34 साल विक्टोरिया साल 2003 में 'मिस रूस' का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन करने वाली विक्टोरिया को स्कूल के समय पर ही मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed