हिंदी कमेंटटेर के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहे पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इन दिनों अपने खाने के बिल को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में आकाश चोपड़ा इंडोनेशिया के रेस्त्रां में गए थे, जहां उन्होंने शाकाहारी खाना ऑर्डर किया था। इस खाने का बिल देखकर आकाश चोपड़ के होश उड़ गए थे।
रोनाल्डो के शाही अंदाज के सामने फीका पड़ा आकाश चोपड़ा का 7 लाख का बिल, वेटर को टिप में दिए 16 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रेस्त्रां ने इस ऑर्डर के लिए उन्हें सात लाख रुपये का बिल थमा दिया। इसके बाद इस बिल को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया और लिखा- वेलकम टू इंडोनेशिया।
वहीं दूसरी ओर फीफा विश्व कप में पुर्तगाल की कमान संभालने वाले कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खाने के बाद एक वेटर को टिप में 16 लाख रुपये दे दिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस बिल को आकाश सात लाख रुपये का बता रहे हैं, दरअसल भारतीय करेंसी के हिसाब से वो सिर्फ 3,300 रुपये है।
नए क्लब को साइन करने के सेलिब्रेशन के लिए रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड और परिवार के साथ ग्रीस में थे। रोनाल्डो यहां कोस्टा नावारिनो होटल में आए थे। इस दौरान रोनाल्डो को ग्रीक मेजबानी बेहद पसंद आई। इसके बाद उन्होंने को 16 लाख रुपए टिप में दे दिए।
इतना ही नहीं रोनाल्डो इस रिजॉर्ट के कर्मचारियों की सर्विस और स्टाफ से इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने चेक आउट के वक्त रिजॉर्ट के 10 कर्मचारियों को 17,850 यूरो की टिप दे दी। होटेल में अच्छी मेहमान नवाजी के दौरान रोनाल्डो ने खुद एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।
A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on