फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या बार्सिलोना छोड़कर इस क्लब से जुड़ेंगे लियोनेल मेसी, करोड़ों डॉलर की बजाय सुनेेंगे 'दिल की बात'

Fri, 28 Aug 2020 12:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 28 Aug 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Can Lionel Messi join Newells Old Boys club after leaving Barcelona
बार्सिलोना के साथ लियोनेल मेसी का करियर - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक्स रोहित झा)

लियोनेल मेसी के यूरोपीय क्लब बार्सिलोना छोड़ने के फैसले के बाद उनके गृहनगर रोसेरियो के फुटबॉल प्रेमियों की इस स्टार खिलाड़ी के स्वदेश लौटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मेसी ब्यूनस आयर्स से 300 किलोमीटर उत्तर में स्थित रोसेरियो में जन्मे थे और वहां के निवासियों को उम्मीद है कि यह दिग्गज फुटबॉलर अपनी स्थानीय टीम न्यूवेल ओल्ड ब्वॉयज की तरफ से खेलने के लिए जरूर लौटेगा।

Can Lionel Messi join Newells Old Boys club after leaving Barcelona
मेसी को न्यूवेल्स बॉयज क्लब के साथ चाहने वाले समर्थक - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूवेल्स के सैकड़ों प्रशंसकों ने गुरुवार को इसको लेकर एक जुलूस भी निकाला। इनमें से अधिकतर ने न्यूवेल्स की जर्सी पहन रखी थी और उनके हाथ में क्लब का ध्वज था। एक कार के शीशे पर लगे पोस्टर पर मेसी को संबोधित करते हुए लिखा गया था, 'सभी अर्जेंटीनी आपको मुस्कराते हुए देखना चाहते हैं।'

Can Lionel Messi join Newells Old Boys club after leaving Barcelona
लियोनल मेसी

न्यूवेल्स के प्रशंसक जानते हैं कि वे इस 33 वर्षीय सुपरस्टार को यूरोपीय क्लब मैनचेस्टर यूनाईटेड, पेरिस सेंट जर्मेन या इंटर मिलान जैसी करोड़ों डॉलर की पेशकश नहीं कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मेसी बार्सिलोना छोड़ने के बाद इनमें से किसी एक क्लब से जुड़ सकते हैं, लेकिन ये प्रशंसक चाहते हैं कि विश्व फुटबॉल के शीर्ष खिलाड़ियों में एक यह खिलाड़ी इस बार अपने दिल से फैसला करे और अर्जेंटीना में पेशेवर फुटबॉल खेले जैसा कभी नहीं हुआ क्योंकि मेसी जब 13 साल के थे तभी वह यूरोप चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Lionel Messi join Newells Old Boys club after leaving Barcelona
लियोनेल मेसी - फोटो : ट्विटर

एक प्रशंसक राबर्टो मेन्सी ने कहा, 'अन्य क्लबों से हमारी प्रतिस्पर्धा नहीं है, हम चाहते हैं कि मेसी उस जगह से जुड़ें जहां उन्होंने फुटबॉल का ककहरा सीखा।' मेसी ने भले ही अपनी आधी से अधिक जिंदगी कैटालोनिया में बिताई है, लेकिन वह हर साल क्रिसमस पर रोसेरियो आते हैं और पूर्व में सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं वह न्यूवेल्स की तरफ से खेलना पसंद करेंगे। यही वजह है कि स्थानीय प्रशंसक चाहते हैं कि वह अब यहां के क्लब से जुड़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed