भारत की शीर्ष खिलाड़ी पीवी सिंधु ने खुलासा कर दिया है कि उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस कौन है। एक इवेंट से इतर सिंधु ने कहा, 'मेरी पसंदीदा अभिनेत्री है दीपिका पादुकोण हैं, हालांकि सिनेमा देखने का वक्त बहुत कम मिलता है। जब बैडमिंटन से कुछ फुर्सत मिलती है तो कोशिश होती है कि दीपिका पादुकोण की पिक्चर देखने को मिल जाए।'
2 of 5
saina nehwal and pv sindhu
सिंधु ने इसके अलावा अपने खेल के बारे में बातें की और साइना नेहवाल के खिलाफ प्रतिद्वंद्विता को लेकर बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि साइना नेहवाल बढिय़ा खेल रहीं है और एकदम सही ट्रैक पर है। उन्होंने 'अमर उजाला' से शनिवार को कहा, 'साइना नेहवाल के खिलाफ मैं कोर्ट पर पूरी शिद्दत से खेलती हूं और कोर्ट के बाहर उनका पूरा सम्मान करती हूं। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला सिंगल्स फाइनल में साइना के खिलाफ हारी जरूर, लेकिन मैंने उन्हें कड़ी टक्कर दी।'
3 of 5
पीवी सिंधु
- फोटो : indianexpress
उन्होंने आगे कहा, 'चोट के बाद वापसी के बाद मैं सिंगल्स में फाइनल में पहुंच कर अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। साइना ने पूरे राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार खेल दिखा कर खुद महिला सिंगल्स का खिताब जीतने के साथ भारत के गोल्ड कोस्ट में बैडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन में अहम योगदान किया।'
वह बताती हैं, 'एशियाई खेलों में बेशक चुनौती राष्ट्रमंडल खेलों से ज्यादा बड़ी और कड़ी होगी। मेरा मानना है कि इस बार एशियाई खेलों में बैडमिंटन में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। हमें एशियाई खेलों से यह तय करना होगा कि किस सुपर सीरीज और अन्य टूर्नामेंट में खेलना है।'
बकौल सिंधु, 'हमारे गुरु गोपी सर के लिए यह गर्व की बात है उनके मार्गदर्शन में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बराबर बढिय़ा प्रदर्शन कर रहे हैं और विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में हमारे करीब 15 खिलाड़ी दुनिया के टॉप 50 में है।'