फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CWG 2018: महिला संग लीक हुआ था अश्लील MMS! अब विश्व नंबर 1 किदांबी को हराकर जीता गोल्ड

Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
Lee Chong Wei clinches gold medal in CWG 2018 by defeating Kidambi Srikanth in badminton
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ खेल के 11वें और आखिरी दिन भी भारतीय दल ने शानदार खेल दिखाया। आखिरी दिन बैडमिंटन में भारत के नाम तीन मेडल रहे। बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में श्रीकांत किदांबी को एक कड़े मुकाबले में सिल्वर से संतोष करना पड़। मलेशिया के ली चॉन्ग वेई  ने  उन्हें हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। बीते दिनों ली चॉन्ग एक अश्लील वीडियो के लीक होने से चर्चा में थे। अगली स्लाइड्स में जानिए आखिर क्या था पूरा विवाद?
Lee Chong Wei clinches gold medal in CWG 2018 by defeating Kidambi Srikanth in badminton
बीते दिनों मलेशिया के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई उस वक्त बड़ी मुश्किल में फंस गए थे जब उनका एक अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगा था। इसके बाद इस 35 वर्षीय खिलाड़ी की जमकर आलोचना हुई थी। वीडियो में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में स्पष्ट नजर आ रहे थे। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद ली ने कहा था कि वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है वो मैं नहीं हूं।
Lee Chong Wei clinches gold medal in CWG 2018 by defeating Kidambi Srikanth in badminton
ली का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस में भी इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी। दो बच्चों के पिता ली का आरोप था कि उनके चरित्र को ठेस पहुंचाने के लिए किसी ने यह झूठी साजिश रची है। बता दें कि ली चोंग वेई ने ओलंपिक में तीन बार सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। चोंग वेई ने अपने फेसबुक पेज पर बयान जारी करके बताया था कि उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा रहा दोनों के बीच मैच

Lee Chong Wei clinches gold medal in CWG 2018 by defeating Kidambi Srikanth in badminton
श्रीकांत ने पहले सेट में ली को 21-19 से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई। पहला सेट 23 मिनट तक चला। दूसरा गेम 21 मिनट में खत्म हो गया और ली ने इसमें शानदार वापसी करते हुए 21-14 से जीत दर्ज की। शुरुआत में श्रीकांत आगे चल रहे थे। मगर फिर ली ने शानदार वापसी करते हुए सेट 21-14 से अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी सेट में ली ने किदांबी को बिना कोई मौका देते हुए 21-14 से सेट जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Lee Chong Wei clinches gold medal in CWG 2018 by defeating Kidambi Srikanth in badminton
इससे पहले साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु को सीधे सेटों में 21-18, 23-21 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। साइना ने देश को 26वां गोल्ड दिलाया था। बता दें कि यह यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स के 88 साल के इतिहास में विदेश में मेडल टेबल में स्थान के लिहाज से तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2002 और 2006 में चौथा स्थान विदेश में हुए कॉमनवेल्थ खेल में सर्वश्रेष्ठ रहा था। ओवरऑल इस इवेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में रहा था। तब अपनी मेजबानी में भारत दूसरे स्थान पर रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed