फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद बोलीं सिंधू- मेरे पास कहने को शब्द नहीं!

Mon, 28 Aug 2017 05:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Aug 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
i have no words but happy with the silver medal says sindhu
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

भारत की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू का विश्वचैंपियनशिप बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया।  तीन गेम और 110 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में सिंधू को नोजोमी ओकुहारा ने 19-21, 22-20, 20-22 से शिकस्त झेलना पड़ी। दोनों खिलाड़ियों ने अंत तक हार नहीं मानी। दोनों के बीच एक-एक अंक के लिए आखिर तक लड़ाई चलती रही।

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद बोलीं सिंधू- मेरे पास कहने को शब्द नहीं!

i have no words but happy with the silver medal says sindhu
सिंधू - फोटो : twitter

मैच के बाद सिंधू ने कहा, 'ये किसी का भी मैच था। मैं हार से निराश हूं। पहले ही गेम से हम दोनों के लिए एक-एक पॉइंट बहुत महत्वपूर्ण था, फिर चाहे मैंने बढ़त हासिल कर रखी हो या फिर जापानी शटलर ने। ये मुकाबला कभी भी एकतरफा नहीं रहा। बड़ी रैली हुई और ओकुहारा ने कभी हार नहीं मानी, इसलिए हर एक पॉइंट महत्वपूर्ण था। तीसरे गेम में 20-20 से स्कोर बराबर था और वो किसी के भी पक्ष में जा सकता था।'

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद बोलीं सिंधू- मेरे पास कहने को शब्द नहीं!

i have no words but happy with the silver medal says sindhu
pv sindhu

सिंधू ने आगे कहा, 'मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है और हारने से काफी निराश हूं क्योंकि मेरा इरादा जीतने का था, लेकिन अंत में सब बदल गया। सिल्वर मेडल पाकर खुश हूं, लेकिन गोल्ड नहीं जीतने का मलाल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद बोलीं सिंधू- मेरे पास कहने को शब्द नहीं!

i have no words but happy with the silver medal says sindhu
पीवी सिंधू - फोटो : rediff

सिंधू ने साथ ही कहा कि ओकुहारा के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है और हर बार लंबी रैली का खेल होता है। इस बार मैच का नतीजा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'उनके खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं होता। हमेशा बड़ी रैली का खेल होता आया है। मैंने उन्हें आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं माना और लंबे मैच के लिए अपने आप को तैयार कर रखा था, लेकिन दुर्भाग्यवश मैं हार गयी। यह मेरा दिन नहीं था। हम दोनों ने हर पॉइंट के लिए लड़ाई की और दोनों काफी थक भी गए थे। मैच काफी अच्छा रहा।'

विज्ञापन

गोल्ड मेडल से चूकने के बाद बोलीं सिंधू- मेरे पास कहने को शब्द नहीं!

i have no words but happy with the silver medal says sindhu
पीवी सिंधू - फोटो : AP

सिंधू ने साथ ही कहा कि वो और ओकुहारा दोनों मजबूत शटलर्स हैं और फिटनेस के मामले में कोई पीछे नहीं हैं। भारतीय शटलर ने कहा, 'हम दोनों मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हैं और मुझे पता था कि वो कोई पॉइंट नहीं गंवाना चाहेंगी। फिटनेस की बात की जाए तो जापानी खिलाड़ी हमेशा मजबूत रहे हैं। बड़े टॉस और धीमे ड्रॉप्स मैं इन सभी के लिए तैयार थी। मैं भले ही तीसरे गेम में पिछड़ी, लेकिन दमदार वापसी की। बस अंत में चीजें मेरे लिए सही नहीं हुई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed