फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा इस एक्टर से जल्दी ही करेंगी शादी, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

Mon, 22 Mar 2021 08:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Badminton Player Jwala Gutta and Actor Vishnu Vishal set to tie knot soon confirms actor
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात की पुष्टि उनके मंगेतर और अभिनेता विष्णु विशाल ने की है। विष्णु ने अपनी मूवी 'अरण्या' के प्री-रिलीज कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जल्दी ही ज्वाला के साथ सात फेरे लेंगे। साउथ के इस अभिनेता ने अपनी मूवी की शूटिंग के दौरान उनका सपोर्ट करने के लिए ज्वाला को धन्यवाद भी दिया। 

Badminton Player Jwala Gutta and Actor Vishnu Vishal set to tie knot soon confirms actor
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : Twitter- @TheVishnuVishal ·

विष्णु ने अपनी आगामी फिल्म अरण्या के प्री-रिलीज कार्यक्रम में पहली बार अपनी शादी की योजनाओं के बारे में बात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम जल्दी ही एक दूसरे के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे और मैं अब एक तेलुगु अलाडु (दामाद) बनने जा रहा हूं। मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा करूंगा।' 

Badminton Player Jwala Gutta and Actor Vishnu Vishal set to tie knot soon confirms actor
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

बता दें कि ज्वाला और विष्णु कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। ज्वाला ने 2020 में अपने रिश्ते को लेकर परोक्ष रूप से इशारा किया था। तब ज्वाला ने सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते लिखा था, आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badminton Player Jwala Gutta and Actor Vishnu Vishal set to tie knot soon confirms actor
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : ट्विटर

इसके बाद खुद विष्णु ने सितंबर 2020 में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी ज्वाला के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें अभिनेता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत, पॉजिटिव रहें और अच्छे भविष्य के लिए काम करें। आर्यन, हमारे परिवार, दोस्त और जो लोग इर्द गिर्द हैं, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'
 

विज्ञापन
Badminton Player Jwala Gutta and Actor Vishnu Vishal set to tie knot soon confirms actor
jwala gutta, vishnu vishal - फोटो : social media

गौरतलब है कि विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed