प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन की शुरुआत 23 अक्तूबर से हो रही है। पहला मुकाबला यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज की टीम के बीच है। इस मुकाबले में परदीप नरवाल पर सभी की नजर रहेगी। परदीप प्रो कबड्डी के तीन सीजन में सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाले रेडर रह चुके हैं और सीजन भी उनसे कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, पिछले तीन सीजन में पवन सेहरावत ने कमाल का खेल दिखाया और सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। इस सीजन भी सभी की नजरें पवन पर रहेंगी। यहां हम पीकेएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
सीजन-1
2 of 9
अनूप कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में अनूप कुमार सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने कुल 155 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। इस सीजन वह यू मुंबा की टीम के लिए खेले थे। पीकेएल के अलावा एशियन गेम्स में भी अनूप कुमार ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया।
सीजन-2
3 of 9
काशिलंग अड़के
- फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के दूसरे सीजन में काशिलिंग अड़के ने अपना जलवा दिखाया था। इस ऑलराउंडर ने दबंग दिल्ली की तरफ से खेलते हुए कुल 114 रेड प्वाइंट हासिल किए थे।
सीजन-3
4 of 9
परदीप नरवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रो कबड्डी लीग के तीसरे सीजन में देश को नया स्टार मिला था। परदीप नरवाल ने इस सीजन पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए 116 रेड प्वाइंट हासिल किए थे। उनकी डुबकी की कला शानदार थी और उन्हें डुबकी किंग के नाम से जाना गया।
सीजन-4
5 of 9
राहुल चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीकेएल के चौथे सीजन में राहुल चौधरी कमाल की फॉर्म में थे। वह परदीप की तरह एक रेड में विपक्षी टीम को खाली नहीं करते थे, लेकिन लगातार रेड करने की क्षमता और हर रेड में एक या दो प्वाइंट हासिल करने की काबीलियत के दम पर उन्होंने 146 रेड प्वाइंट हासिल किए और भारतीय कबड्डी में नए सुपरस्टार बने। उन्होंने यह सीजन तेलगू टाइटंस के लिए खेला।