फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक मंत्र को ध्यान रखेंगे तो जिंदगी में होंगे चमत्कारी बदलाव

Sat, 07 Oct 2017 11:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 07 Oct 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
always keep this mantra in your mind to stay happy in life

हर व्यक्ति में कोई न कोई गुण जरूर होता है, लेकिन दूसरों के गुणों से इतने अधिक प्रभावित हो जाते हैं कि खुद में छिपी काबिलियत को देख ही नहीं पाते। अक्सर दूसरों के जैसे बनने के चक्कर में न तो उनके जैसा बन पाते हैं  और न अपने गुणों से लोगों को प्रभावित कर पाते हैं। जबकि ईश्वर सभी व्यक्ति के अलग-अलग तरह के काम करवाना चाहता है ‌इसीलिए उसने सभी को अलग अलग गुण दिए हैं। जिसे व्यक्ति समय से पहचान कर विकसित कर लें तो उन्हें भी इस पेड़ की तरह खुशहाल होने से कोई नहीं रोक पाएगा और यही कामयाबी का भी मंत्र है।



ये भी पढ़ें-  इस वजह से लोग नीचे बैठकर करते हैं भोजन, फायदे से जुड़ा है कारण

always keep this mantra in your mind to stay happy in life

एक राजा अपने बगीचे में सैर करने गया। उसने देखा कि सारे पेड़-पौधे मुरझाए हुए थे। वह बहुत चिंतित हुआ, उसने सभी पेड़-पौधों से एक-एक करके सवाल पूछे। ओक वृक्ष ने कहा कि मैं देवदार जितना लंबा नहीं हो पा रहा।  राजा ने देवदार की ओर देखा तो उसके भी कंधे झुके हुए थे।

always keep this mantra in your mind to stay happy in life

उसे अपने आप से शिकायत थी कि वह अंगूर लता की तरह फल नहीं दे सकता। अंगूर लता इसलिए मायूस थी कि वह गुलाब की तरह खिल नहीं पाती थी। राजा ‌की नजर एक पेड़ पर पड़ी, जो निश्चिंत था, खिला हुआ और ताजगी में नहाया हुआ था।

ये भी पढ़ें- पलभर में सारी परेशानी दूर कर देगी भगवान कृष्‍ण की बांसुरी, जानिए कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
always keep this mantra in your mind to stay happy in life

राजा ने उसे देखकर कहा कि अजीब बात है। एक से बढ़कर एक ताकतवर पेड़ दुःखी हैं, लेकिन तुम इतने खुश नजर आ रहे हो, आखिर इसका क्या राज है? उस पेड़ ने कहा महाराज, बाकी पेड़ अपनी विशेषता देखने की बजाय स्वयं की दूसरों से तुलना करके दुःखी हैं। जब आपने मुझे इस बाग में रोपित कराया था, तब आपने यही चाहा होगा कि मैं अपने गुणों से इस बगीचे को सुंदर बनाऊं।

विज्ञापन
always keep this mantra in your mind to stay happy in life

यदि आप इस स्थान पर ओक, अंगूर या गुलाब चाहते तो उन्हें लगवाते। मुझे क्यों पूछते। इसीलिए मैं किसी और की तरह बनने की बजाय अपनी क्षमता के अनुसार श्रेष्ठतम बनने का प्रयास करता हूं और प्रसन्न रहता हूं।

ये भी पढ़ें- आखिर क्‍यों व्रत में खाया जाता है सिर्फ फल? जानिए मुख्‍य वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed