Vidur Niti in Hindi: महात्मा विदुर एक महान विचारक, दूरदर्शी और कुशाग्र बुद्धि के व्यक्ति थे। वे इतने दूरदर्शी थे कि समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांपने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी महाराज धृतराष्ट्र को युद्ध परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। कहा जाता है कि महाराज धृतराष्ट्र विदुर जी से हर विषय पर खुलकर बात किया करते थे। साथ ही महत्वपूर्ण विषयों में इनसे सलाह भी लेते थे। विदुर जी के द्वारा बताई गई बातें विदुर नीति के रूप में उपलब्ध हैं। उन्होंने अपनी नीति में जीवन के कई पहलुओं के बारे में बताया है। विदुर नीति में कुछ विशेष प्रकार के लोगों के बारे में बताया गया है, जिनके घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। ऐसे लोगों के घर पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती है। चलिए जानते हैं किन लोगों के घर पर बरकत नहीं होती है-
Vidur Niti: ऐसे लोगों के घर पर कभी नहीं होती है बरकत, हमेशा दूर रहती हैं मां लक्ष्मी
जिनके घर नहीं होती है साफ-सफाई
विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों के घर में साफ-सफाई नहीं होती है, घर हमेशा गंदा रहता है। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। वहीं जिन घरों में साफ-सफाई होती है उस घर में सदा लक्ष्मी का वास होता है।
जहां नहीं होता बड़े बुजुर्गों का सम्मान
जिन घरों में बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता है ऐसे घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। विदुर नीति के अनुसार जिनके घरों में बड़े बुजुर्गों का आदर होता है उनके घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूल से भी न करें ये काम
आलसी लोगों के घर में नहीं होती बरकत
आलसी लोगों पर मां लक्ष्मी कभी अपनी कृपा नहीं बरसाती हैं। महात्मा विदुर कहते हैं कि अलसी लोग अपनी बर्बादी की वजह खुद बनते हैं। आलस्य को सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है।
ईश्वर पर भरोसा न करने वाले
मनुष्य को हमेशा ईश्वर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। जो लोग ईश्वर पर भरोसा नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर ईश्वर की कृपा कभी नहीं बरसती है। ऐसे लोगों का जीवन दरिद्रता में बीतता है।