महात्मा विदुर कुशाग्र बुद्धि के होने के साथ ही महान विचारक और दूरदर्शी भी थे। महात्मा विदुर के बारे में कहा जाता है कि ये समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भांपने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी ने धृतराष्ट्र को युद्ध के परिणामों के बारे में अवगत करा दिया था। इसके अलावा महात्मा विदुर ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों को बताया है। कहा जाता है कि यदि आज के समय में भी विदुर की नीतियों का अनुसरण किया जाए तो कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। साथ ही विदुर नीति में मनुष्य के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो उन्हें जीवन में सफल इंसान बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में....
Vidur Niti: जीवन में हमेशा सफल बनाते हैं व्यक्ति के अंदर मौजूद ये गुण, पढ़ें विदुर नीति के अनमोल वचन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति का हृदय कोमल होता है। विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों पर सदैव ईश्वर की कृपा बनी रहती है। साथ ही ऐसे लोग मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक जाते हैं।
महात्मा विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति अपने जीवन में अहिंसा का पालन करता है और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलता है। वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है। उसे भी मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है।
महात्मा विदुर के अनुसार, सच बोलने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक माना जाता है। सच बोलने वाला व्यक्ति मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक को प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति हृदय से स्पष्टवादी होता है और निडर होता है।
विदुर नीति के अनुसार, ईमानदार व्यक्ति समाज की नजरों में हमेशा सम्मानित होता है। सभी लोग ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति हमेशा सफल इंसान बनता है।