फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर नीति: इन कार्यों को करने वाले कहलाते हैं मूर्ख

Mon, 07 Jun 2021 11:02 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 07 Jun 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Vidur Niti for life lesson Those who do these things are called fools
vidur niti - फोटो : Social Media

महाभारत काल के सबसे बड़े बुद्धिजीवियों में से एक महात्मा विदुर एक महान विचारक थे। ये कुशाग्र बुद्धि के विद्वान होने के साथ ही साथ दूरदर्शी भी थे। ये समय से पहले ही आने वाली परिस्थितियों को भापने में सक्षम थे। महाभारत के युद्ध से पहले ही विदुर जी महाराज धृतराष्ट्र को युद्ध परिणामों के बारे मे अवगत करवा दिया था। इनका स्वभाव बहुत ही शांत था। ये धृतराष्ट्र और पांडु की तरह ही ऋषिवेदव्यास के पुत्र थे परंतु इनका जन्म एक दासी के गर्भ होने के कारण ये राजा नहीं बन पाए। ये हस्तिनापुर के महामंत्री थे। महाराज धृतराष्ट्र हर महत्वपूर्ण विषय पर विदुर जी से खुलकर बात किया करते थे। इन दोनों के बीच के संवाद को ही विदुर नीति के रुप में जाना जाता है। विदुर जी ने अपनी नीतियों में समाज कल्याण और लोगों को सही जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इनकी नीतियां आज के जीवन में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। यदि इनकी मनुष्य इनकी बताई गई नीतियों का अनुसरण करें तो वह अपने जीवन को सुखी बना सकता है। विदुर जी ने कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताया है, जिन्हें करने वाले को मूर्ख कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या कहती है विदुर नीति।


 

Vidur Niti for life lesson Those who do these things are called fools
vidur - फोटो : Social Media

महात्मा विदुर कहते हैं कि जो व्यक्ति शत्रु अपने मित्रों और शुभचिंतकों को दुख देता है, उनसे द्वेष रखता है और गलत कार्य करने वालों के साथ रहता है वह सदैव  मूर्ख कहलाता है।
 

Vidur Niti for life lesson Those who do these things are called fools
vidur niti - फोटो : pinterest
विदुर नीति कहती है कि जिस व्यक्ति में हर कार्य हर व्यक्ति को लेकर संदेह रहता है जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को संदेह की दृष्टि से देखता है, कार्यों में बिलंब करता है और अनावश्य कार्यों में लगा रहता है। वह व्यक्ति सदा मूर्ख कहलाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur Niti for life lesson Those who do these things are called fools
VIDHURA - फोटो : SELF

महात्मा विदुर के अनुसार जो व्यक्ति दूसरों के बात करते समय बिना आज्ञा लिए बीच में बोलता है या किसी की आज्ञा लिए बिना किसी के भी कक्ष में प्रवेश करता और किसी की सलाह न मानते हुए दूसरों पर अपनी बाते थोपता है। किसी अजनबी पर आंख मूद कर भरोसा कर लेता है, ऐसा व्यक्ति मूर्ख कहलाता है। 
 

विज्ञापन
Vidur Niti for life lesson Those who do these things are called fools
vidur - फोटो : self

महात्मा विदुर जी  कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी गलती होते हुए भी दूसरे की गलती निकालता है। स्वंय को सबसे अधिक बुद्धिमान मानता है और अक्षम होते हुए भी क्रोध करता है। वह व्यक्ति मूर्ख कहलाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed