{"_id":"5d5792758ebc3e89ae3b382b","slug":"vastu-tips-for-working-place-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सालों से लटका पड़ा है प्रमोशन तो बस करें ये पांच काम","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
सालों से लटका पड़ा है प्रमोशन तो बस करें ये पांच काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने करियर में हर कोई उन्नति करना चाहता है। लेकिन कभी-कभी खूब मेहनत करने के बावजूद भी तरक्की बिल्कुल नहीं होती है। ऐसे में निराश होने की जरुरत नहीं है, बल्कि आप वास्तु के कुछ खास उपायों को अजमाकर करियर के आड़े आ रहे ग्रह-नक्षत्रों को बदल सकते हैं। और वर्क प्लेस पर अपना एक अलग मुकाम बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं अपने वर्क प्लेस पर किस तरह का बदलाव करें।
2 of 5
- फोटो : pixa
ऑफिस में बैठने के लिए अपने सीट को वहां फिक्स करें, जिसके पीछ एक दीवार हो। यह आपके लिए एक तरह से सहारा का काम करता है। सीट की पीछे वाली दीवार पर आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के मनमोहक दृश्यों वाली कोई खूबसूरत सी तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपकी तरक्की के साथ-साथ आपकी स्थिति मजबूत होगी।
3 of 5
- फोटो : pixabay
ऑफिस में जहां भी आप बैठते हों वहां मुख की तरफ खुली जगह होनी चाहिए। काम के दौरान ऐसी खुली जगह आपके लिए नए आइडियाज आने के लिए जरूरी माना जाता है। जब भी आप कॉन्फ्रेंस रूम में बैठें तो कोशिश करें कि दक्षिण-पश्चिम कोने वाली सीट पर बैठें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixabay
आपके करियर में प्रमोशन में अहम कारक फर्नीचर भी माना जाता है। इसलिए ऑफिस में लड़की के फर्नीचर का इस्तेमाल करना सबसे सही माना जाता है। ध्यान रहे कि आपका टेबल स्कवायर या फिर रेक्टेंगल होना चाहिए। अगर आपका वर्कप्लेस पश्चिम दिशा में है तो आप कांच के टॉप वाली टेबल का चयन कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटे-फूटे या खराब फर्नीचर का प्रयोग ना करें।
विज्ञापन
5 of 5
ऑफिस में आपकी चेयर बैकसाइड से ऊंची होनी चाहिए। बैकसाइड से ऊंची चेयर होना आपकी तरक्की का मार्ग बनाता है। तो वहीं शारीरिक दृष्टि से भी यह आपको सपोर्ट करती है। अगर आप अपने ऑफिस में पौधा लगा रहे हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा का चयन करें। इससे आपका काम-धंधा आगे बढ़ेगा। कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।