फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में अचानक अधिक चूहों का आना मतलब मुसीबतों का पहाड़ आना, हो जाएं सावधान

Tue, 25 Apr 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 25 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
vaastu tips for your home
चूहे होते है अशुभ

अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आ रही है और घर के सभी सदस्य परेशान रहने लगे है तो अपने घर में होने वाले कामों पर ध्यान देना शुरू कर दें। कई बार घर में ऐसे काम होते है जो दिखने में तो हमें आम लगते है, लेकिन उनका प्रभाव नकारात्मक होता है। वास्तु के अनुसार अगर आप भी अपने घर में इन कामों को होते हुए देखें तो जल्द ही उसका उपाय करें, नहीं तो आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के कुछ काम आने वाली मुसीबत की ओर संकेत करती है।



यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी दूूर कर देगा क्रिस्टल का कछुआ, जानें किस दिशा में रखें

-घर में चूहों का आना आम बात है और वो भी काले चूहे, अक्सर घर में दिख ही जाते हैं, लेकिन अचानकर आपके घर में चूहों की संख्या बढ़ गई है तो जल्द ही इसका उपाय निकालें। अचानक बढ़ी चूहों की संख्या नुकसान की ओर संकेत करती है।

vaastu tips for your home
काली चींटियों ने नहीं होती बरकत

-चींटियों को शुभ माना जाता है, लेकिन लाल चींटी का आना अशुभ होता है। माना जाता है कि अगर घर में लाल चींटी आ रही है तो ये किसी हानि की ओर इशारा करती है। वहीं काली चींटी का आना घर में बरकत की ओर संकेत करती है।

-अलमारी में दीमक लगने पर तो हम खराब होने के डर से सावधान हो जाते है, लेकिन खिड़की की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। अधिकतर घरों की खिड़कियों में दीमक लगे रहते हैं और ऐसा होने से घर के मालिक को आने वाले समय में परेशानी उठानी पड़ती है। घर के दरवाजों, अलमारियों, खिड़की में दीमक ना लगने दें। साथ ही घर मधुमक्खियों का छत्ता बनना भी शुभ नहीं होता।

यह भी पढ़ें- व्यापार में घाटे से बचा लेंगे ये आसान से उपाय, जानिए

- उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। अगर यह दिशा साफ होती है तो इससे घर में धन आता है। वहीं अगर ये दिशा खाली हो तो अशुभ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed