जन्म से ही हमारें शरीर पर मौजूद तिल को भाग्य से जोड़ा जाता है। ज्योतिष के अनुसार तिल भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत भी देते हैं। यही नहीं शरीर पर तिल की स्थिति से व्यक्ति का शुभ व अशुभ जुड़ा होता है। माना जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर बारह से अधिक तिल होना अशुभ होता है, वहीं 12 से कम को शुभ माना जाता हैं।
सौभाग्यशाली होती हैं शरीर के इस अंग पर तिल वाली लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यदि व्यक्ति के दोनों भौहों पर तिल है तो वह अपना अधिकतर समय यात्रा में व्यतीत करता है। दाहिनी भौह पर तिल वाले व्यक्ति का दांपत्य जीवन सुखी व बायीं भौह पर तिल वाला व्यक्ति दुखमय दांपत्य जीवन बिताता हैं।
- दायीं आंख की पुतली पर तिल वाले व्यक्ति के विचार अच्छे होते हैं, वहीं बायीं आंख की पुतली पर तिल वाले व्यक्ति के विचार अच्छे नहीं होते।
- अगर किसी की आंख की पलकों पर तिल होता है तो वह व्यक्ति संवेदनशील माना जाता हैं। बायीं पलक से अधिक संवदेनशील दायीं पलक वाले व्यक्ति होते हैं।
- यदि किसी लड़की या महिला के ललाट के बीचों बीच तिल हैं तो वह महिला के निर्मल प्रेम की निशानी होती है।
- लड़की के कान पर तिल होना उसके अल्पायु होने का संकेत होता हैं।
- महिला के नाक पर तिल होना प्रतिभा सम्पन्न और सौभाग्यशाली होने का प्रतीक है।
- यदि किसी के गाल पर लाल होता है तो इसे शुभ माना जाता है। जहां दाएं गाल का तिल धनी बनाता हैं, वहीं बाएं गाल पर तिल वाला व्यक्ति निर्धन होता हैं।
- ठोड़ी पर तिल वाली स्त्रियों को घुलने मिलने में समय लगता है।
- कोहनी पर तिल वाला व्यक्ति को अधिक ज्ञान होता है।
- ऐसे व्यक्ति जिसके हाथों पर तिल हो, उसे चालाक माना जाता है।
- दायीं हथेली पर तिल वाले व्यक्ति बलवान होता है। तिल अगर दायीं हथेली के पृष्ठ भाग में होने से व्यक्ति धनवान माना जाता है। इसके विपरीत बायीं हथेली पर तिल वाला व्यक्ति काफी खर्चीला और तिल पृष्ठ भाग में होने पर कंजूस होता है।
- गले पर किसी भी जगह पर तिल वाला व्यक्ति आराम को पसंद करता है। जिसके गले पर सामने की ओर तिल होता है, वह हमेशा ही दोस्तों से घिरा रहता है।