फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   these things increase your income

अगर नहीं रुक रहा घर में पैसा तो इन छोटे उपायों से पाएं राहत

Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 29 Mar 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
these things increase your income
खर्चो के सामने सैलेरी ही कम पड़ जाती हैं।

दिन पर दिन लोगों के खर्चे बढ़ते ही चले जा रहे हैं। जिसके कारण सैलेरी आने से पहले ही उसका हिसाब होना शुरू हो जाता है और खर्चो के सामने सैलेरी ही कम पड़ जाती हैं। अगर आपकी भी आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया है और इसके कारण आप तनाव में रहने लगे हैं तो एक बार आपको वास्तु की ओर भी देखना चाहिए।

विज्ञापन


कई बार अपनी जरूरतों को कम करने के बावजूद भी खर्चे पूरे नहीं हो पाते और पैसे कहां जा रहा है यह भी समझ नहीं आता। ऐसी स्थिति में वास्तु आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां बताए कुछ वास्तु टिप्स से ना सिर्फ आपकी बचत होगी, बल्कि आपको अपनी सैलेरी भी दिखने लगेगी।

विज्ञापन

these things increase your income
इनसे होगी धन में वृ​द्धि।

- बचत करने के लिए आपको सबसे पहले यह ध्यान देना होगा कि आप अपने पैसों को कहां पर रखते हैं। अगर आप ये ऐसी अलमारी या​ तिजोरी में रखेंगे, जिसका मुंह उत्तर दिशा में हो तो आपके धन में वृ​द्धि होगी और खर्चा भी कम होगा।

- अगर आपके घर में अक्सर नल से पानी गिरता ही रहता हैं तो इसे अशुभ माना जाता हैं। इसे जल्द ही ठीक करवाएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार नल से पानी टपकने का मतलब धन का भी पानी की ही तरह बह जाना। 

- अगर आपने घर के पानी का निकासी रास्ता अपनी सुविधा के अनुसार बनाया है तो यह भी आपकी परेशानी का एक बड़ा कारण हो सकता हैं। पानी किस रास्ते से बाहर जाना चाहिए, यह पैसों की गति को भी प्रभावित करती हैं। वास्तु के अनुसार जल निकासी दक्षिण व पश्चिम दिशा से ही होना चाहिए। सही दिशा से जल निकासी का रास्ता होने से आप आर्थिक समस्या संबंधित परेशानी से बच सकते हैं।

- घर में टूटे हुए बर्तन ना रखें और इसको काम में लेने से भी बचें। टूटे हुए बर्तन नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं, वहीं अगर की आर्थिक स्थिति को भी खराब करते हैं। टूटे हुए बर्तन रखने से अच्छा है​ कि आप इसे बेच दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed