हिन्दू धार्मिक ग्रंथ रामायण से हमें जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जीवन के हर मोड़ पर रामायण से अर्जित ज्ञान का लाभ मिलता है। रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने एक दोहे के माध्यम से यह बताया है की जीवन में इन लोगों से कभी भी ना नहीं कहना चाहिए।
मुश्किलों से बचने के लिए इन लोगों की बातों को न करें नजरअंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दोहे में तुलसीदास जी ने उन 9 लोगों के बारे में बताया है जिन्हें ना नहीं कहना चाहिए। अस्त्र-शस्त्र धारण करने वाले से कभी भी ना नहीं बोलना चाहिए। शस्त्र हाथ में होने पर व्यक्ति विवेकहीन हो जाता है और सही गलत नहीं समझ पाता है इसलिए उसकी बात तुरंत मान लेनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति जिसे हमारे सभी राज पता हो उसकी बात हमें मान लेनी चाहिए उससे बेवजह नहीं उलझना चाहिए। रावण ने यही भूल अपने भाई विभीषण को देश से निकाल कर कि थी।
कैसे होंगी सभी मुश्किलें दूर? जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
जो व्यक्ति समर्थ और संपन्न हो उससे हमें कभी नहीं उलझना चाहिए। उनके दोषों को कोई नहीं देखता है। मुर्ख व्यक्ति से भी कभी ना नहीं कहना चाहिए। उससे बेवजह उलझ कर कोई फायदा नहीं होगा। वह कुछ ऐसा काम भी कर सकता है, जिससे आपके जीवन में संकट आ जाए।
कैसे होंगी सभी मुश्किलें दूर? जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
धनवान व्यक्ति की बातें तुरंत मान लेनी चाहिए। धन व्यक्ति को अहंकारी बना देता है और सोचने कि शक्ति क्षीण कर देता है।बात नहीं मानने पर वह आपका अहित भी कर सकता है। चिकित्सक को भगवान का दर्ज़ा दिया जाता हैं। जो भी सलाह दे उन बातों को स्वीकार कर लेना चाहिए। जो लोग आपका गुणगान करते हों उनको भी कभी ना नहीं कहना चाहिए। नाराज होने पर ऐसे लोग आपके विरोधी बनकर अपयश फैलाकर नुकसान करवा सकते है।
कैसे होंगी सभी मुश्किलें दूर? जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
कवियों कि भी बातें मान लेनी चाहिए कवि को भावुक माना गया है जो छोटी-छोटी बातों पर भी दुखी हो जाते हैं। ये आहत होकर आपका अहित ना करें इसलिए इनसे ना नहीं कहना चाहिए। रसोइयां भी आपके जीवन से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण लोगों में से एक जिनकी बात को आपको तुरंत मान लेना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर यह भी संभव है कि वह आपको ऐसा खाना बनाकर दे जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
कैसे होंगी सभी मुश्किलें दूर? जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)