Premanand Ji Maharaj Quotes: ''हर दिन एक जैसा नहीं होता" यह पंक्ति तो आप सभी ने सुनी होगी। इसका सीधा सा अर्थ है कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इसलिए दुख और सुख का अनुभव समान नहीं होता है। हालांकि फिर भी कई बार परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण मन परेशान रहता है। इसका कारण कार्यों में असफलता, बिजनेस में हानि या रिश्तों में अनबन भी हो सकता है। समय के साथ-साथ इन बातों का प्रभाव और भी गहरा हो जाता है, जो कुछ अन्य समस्याओं को जन्म देता है। इसलिए जीवन के कठिन समय में हमेशा प्रेमानंद जी महाराज के विचारों का स्मरण करने की सलाह दी जाती है।
{"_id":"68593e0f69e2b059d2077b5a","slug":"premanand-ji-maharaj-quotes-know-life-changing-advice-from-premanand-maharaj-disprj-2025-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Motivational Quotes: प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार, जीवन की सारी समस्याओं का करेंगे निवारण","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Motivational Quotes: प्रेमानंद जी महाराज के ये अनमोल विचार, जीवन की सारी समस्याओं का करेंगे निवारण
Tue, 24 Jun 2025 07:53 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:53 AM IST
सार
Premanand Ji Maharaj Quotes: प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता है। यह तुम्हारे कर्मों का फल होता है, जो उस व्यक्ति के द्वारा मिलता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj
- फोटो : https://www.instagram.com/bhajanmarg_official/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Premanand Ji Maharaj Quotes
- फोटो : freepik
अनमोल विचार
- प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक कोई भी व्यक्ति तुम्हें दुख नहीं देता है। यह तुम्हारे कर्मों का फल होता है, जो उस व्यक्ति के द्वारा मिलता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
- जीवन में सच की राह पर चलने वाले व्यक्ति की बुराई अवश्य होती हैं। लेकिन कभी भी इनसे घबराना नहीं चाहिए। यह बुराई आपके बुरे कर्मों का नाश करती है।
Premanand Ji Maharaj Quotes
- फोटो : freepik
- आप जैसे भी हो स्वयं को ईश्वर को समर्पित कर दो। हमारा यह जीवन उनका दिया हुआ है। आज हमारे पास जितने भी संसाधन हैं, वो सभी ईश्वर की कृपा है। हम जिसका भोग कर रहे है, यह सबकुछ ईश्वर का है। ऐसे विचार के साथ व्यक्ति को कर्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj Quotes
- फोटो : freepik
- सत्य को अपनाओ और शांति पाओ।
- प्रेम सबसे बड़ा धर्म है, इसके जरिए व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ता है। यही नहीं प्रेम ईश्वर की भक्ति करने की प्रेरणा भी देता है।
- सत्य को अपनाने से न केवल हमारी आत्मा को शांति मिलती है बल्कि यह हमें सही मार्ग पर भी चलने की प्रेरणा देता है।
Chanakya niti: अगर चाहते हैं जीवन में भरोसेमंद लोग, तो चाणक्य के इन 4 सिद्धांतों को अपनाना न भूलें
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj Quotes
- फोटो : freepik
- अधीर मत बनो, धैर्यपूर्वक सही रास्ते पर चलो, तुम्हें परिणाम अवश्य मिलेगा।
- जब तक आत्मा को जानने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक जीवन का उद्देश्य समझ में नहीं आएगा।
- जिनके मुख में प्रभु का नाम नहीं है, वह भले ही जीवित है परंतु मुख से मरा हुआ है।
- वर्तमान में जीने से ही मानसिक शांति मिलती है, क्योंकि अतीत और भविष्य केवल भ्रम होते हैं।