फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा श्रावण पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान की सही तिथि

Thu, 20 Aug 2026 01:14 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 20 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

Sawan Purnima Kab Hai 2026: इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त होगी। ऐसे में व्रत, चंद्रमा की पूजा और स्नान-दान की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा आखिर किस दिन मनाई जाएगी और व्रत किस तिथि पर रखा जाएगा....
 

विज्ञापन
Sawan Purnima 2026 Date 27 or 28 August Know Vrat and Snan Daan Date
कब है श्रावण पूर्णिमा? 2026 - फोटो : AI

August Purnima 2026 Date: अगस्त 2026 में श्रावण पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस बार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त होगी। ऐसे में व्रत, चंद्रमा की पूजा और स्नान-दान की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा आखिर किस दिन मनाई जाएगी और व्रत किस तिथि पर रखा जाएगा....



अगस्त 2026 में पूर्णिमा कब शुरू होगी?
दृक पंचांग के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:08 बजे आरंभ होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 28 अगस्त को सुबह लगभग 9:48 बजे समाप्त होगी। अलग-अलग शहरों के पंचांग में समय में कुछ मिनट का अंतर संभव है। उदया तिथि के आधार पर श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मानी जाएगी। इसी के साथ सावन मास का समापन भी होगा।

Sawan Purnima 2026 Date 27 or 28 August Know Vrat and Snan Daan Date
किस दिन रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? - फोटो : AI

किस दिन रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत?
पूर्णिमा व्रत को लेकर सबसे अधिक भ्रम इसकी तिथि को लेकर होता है। धार्मिक परंपराओं में पूर्णिमा व्रत के दौरान रात्रि में चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। 27 अगस्त की शाम और रात में पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए कई पंचांगों और परंपराओं के अनुसार इस दिन व्रत रखा जा सकता है।

स्नान और दान की सही तिथि
दूसरी ओर, पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त की सुबह तक रहने के कारण स्नान और दान जैसे कार्य इस दिन सूर्योदय के बाद किए जाएंगे। व्रत और पूजा की तारीख स्थानीय पंचांग तथा क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार अलग हो सकती है। इसलिए घर में यदि किसी विशेष पंचांग, कुल परंपरा या गुरु के बताए नियम का पालन किया जाता है, तो उसी को प्राथमिकता देना उचित रहेगा।
 

Sawan Purnima 2026 Date 27 or 28 August Know Vrat and Snan Daan Date
श्रावण पूर्णिमा का धार्मिक महत्व - फोटो : adobe stock
श्रावण पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
श्रावण पूर्णिमा को सावन महीने की अंतिम पूर्णिमा माना जाता है। इसी दिन देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग धार्मिक पर्व और परंपराएं देखने को मिलती हैं। सबसे प्रमुख रूप से इसी तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। उत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में इसे कजरी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। वहीं समुद्र तटीय क्षेत्रों में नारली या नारियली पूर्णिमा मनाने की परंपरा है। दक्षिण भारत में इस दिन का संबंध अवनि अवित्तम से भी माना जाता है। इस तरह श्रावण पूर्णिमा पूरे देश में अलग-अलग रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाई जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Purnima 2026 Date 27 or 28 August Know Vrat and Snan Daan Date
श्रावण पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा? - फोटो : adobe

श्रावण पूर्णिमा पर कैसे करें पूजा?
पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ के लिए बहुत जटिल विधि अपनाना जरूरी नहीं है। श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार ये धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं-

  • सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान शिव को जल या गंगाजल अर्पित करें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, सफेद फूल और फल चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण एवं पूजन करें।
  • शाम को चंद्रमा के दर्शन होने पर उन्हें जल से अर्घ्य दें।
  • जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, कपड़े या अपनी क्षमता के अनुसार कोई उपयोगी वस्तु दान करें।
  • घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और परिवार के साथ समय बिताएं।

 

विज्ञापन
Sawan Purnima 2026 Date 27 or 28 August Know Vrat and Snan Daan Date
श्रावण पूर्णिमा पर क्या दान करें? - फोटो : adobe stock

श्रावण पूर्णिमा पर क्या दान करें?
श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर चावल, दूध, सफेद कपड़े, फल, मिठाई और भोजन दान करने की परंपरा रही है। हालांकि दान का महत्व केवल किसी वस्तु को देने तक सीमित नहीं माना जाता। अपनी क्षमता के अनुसार किसी जरूरतमंद को भोजन कराना, पशुओं के लिए चारा-पानी रखना या धार्मिक स्थल की साफ-सफाई में सहयोग करना भी सेवा का अच्छा माध्यम हो सकता है।

South Indian Festivals: दक्षिण भारत के 16 अनोखे व्रत-त्योहार, उत्तर भारत में नहीं हैं इतने प्रचलित
2026 Hindu Festival Dates: कब है पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा? देखें तिथि सहित पूरा कैलेंडर
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed