फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह आईना देखकर मौत को बुलावा देते हैं आप

Wed, 21 Aug 2019 11:50 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 21 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
know about vaastu tips for morning in hindi

हम सभी चाहते हैं कि हमारे दिन की शुरुआत अच्छी हो, जिससे पूरा दिन हमारे लिए शुभ हो। और इसके लिए हम तरह-तरह के नियमों का पालन करते हैं। इसके बाद भी दिन खत्म होते-होते हमारे कई काम खराब हो जाते हैं या फिर खुद से ही कई गलतियां हो जाती हैं। फिर हम सोचते हैं कि आखिरी ऐसा क्यों हुआ तो हम आपको बता दें कि जाने-अनजाने में हम सुबह-सुबह उठकर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे हमारा दिन खराब हो जाता है। जैसे कि हम में से अधिकांश लोग सुबह उठते ही आईना देखते हैं जो बेहद अशुभ होता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप अपने दिन की शुरुआत करें।

कैसे दूर होगी धन की कमी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

know about vaastu tips for morning in hindi

वास्तु की मानें तो सुबह उठते ही आईना नहीं देखना चाहिए। सुबह आईना देखने से व्यक्ति पर दिनभर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। वहीं आंख खुलते ही किसी भी का भी चेहरा नहीं देखना चाहिए। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आंख खुलते ही अपने ईष्ट देव का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने में व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्घि होती है।

कैसे दूर होगी धन की कमी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

know about vaastu tips for morning in hindi

सुबह उठते ही मंदिर की घंटियों की आवाज या शंख की आवाज सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा नारियल, शंख, मोर, फूल आदि का दिखना शुभ होता है। सुबह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलते समय यदि कोई सफाईकर्मी दिखें तो इसे शुभ माना जाता है।

कैसे दूर होगी धन की कमी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
know about vaastu tips for morning in hindi
- फोटो : pixabay

सुबह का पहला निवाला लेते हुए किसी भी पशु या किसी भी गांव का नाम ना लें। ऐसा करने से दिन खराब बीतता है। सुबह सफेद गाय का दिखना शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि आंख खोलते ही सबसे पहले अखबार उठाते हैं या न्यूज चैनल खोलते हैं। अखबार को खबरों का स्रोत माना जाता है। खबरें वही बनते हैं जो सेंसेशन बन चुकी होती हैं, इसमें बहुत हद तक नाकारात्मकता का वास होता है।

कैसे दूर होगी धन की कमी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
know about vaastu tips for morning in hindi
- फोटो : photograph

सुबह सवेरे किसी भी हिंसक पशु की तस्वीर ना देखें, ना ही लड़ाई-झगड़ा करें। यह आपके शुभ ग्रहों की स्थिति खराब करता है और पूरे दिन आपके मस्तिष्क को बेकार की बातों में उलझाता है।

कैसे दूर होगी धन की कमी? जानिए प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed