सपनों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि हमारे सपने हमारे भविष्य के बारे में संकेत देते हैं तो कभी मौजूदा वक्त में चल रही मनोदशा यानी कि हमारे रहन-सहन के तरीके को दर्शाता है। सपने पर हमारा किसी तरह का कोई अधिकार नहीं है। हो सकता है आपको सपने में तरह-तरह की चीजें दिखाई देती हैं जिससे आप चौंक जाते होंगे या फिर खुश हो जाते होंगे। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके सपनों में जिस तरह की चीजें दिखाई देती हैं उनका मतलब क्या होता है। आपके सपने किस तरफ इशारा करते हैं।
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपके सपने में आग जलती हुई दिखाई दे और आग बहुत तेज हो या फिर भयावह हो तो आप परेशान ना हों। सपने में दिखी आग आपके मानसिक तनाव के अंत और भविष्य में विदेश यात्रा की सूचक मानी जाती है। इसके अलावा अगर आग में खुद को जलते हुए या आग से निकलते हुए देखा है तो इसका मतलब यह है कि आपके शरीर में पित्त बढ़ सकता है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर सपने में आपने आग में अपना घर जलते हुए देखा हो तो बिल्कुल परेशान ना हों। इसका मतलब यह है कि घर में संतानसुख की प्राप्त होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा साथी मिलने का संकेत है। अगर आप सपने में दुकान या व्यवसायिक जगह को जलते हुए देखते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आपको व्यापार में सफलता हासिल होने वाली है।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अगर सपने में खुद को आग बुझाते हुए देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके किसी रिश्ते में दूरी आ सकती है। यह रिश्ता पति-पत्नी, भाई बहन, दोस्ती या व्यवसाय पार्टनर किसी का भी हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में घबराने की जगह खुद को संयमित रखें और हर किसी से सीमित बातचीत करें।
सपने में नदी देखना या बहता हुआ पानी देखना बहुत शुभ होता है। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि यह आपके सपने जल्द पूरा होने का संकेत है। इसके अलावा अगर आपको सपने में बाढ़ दिखता है तो इसका मतलब यह है कि कुछ बुरा होने वाला है। अगर आप सपने में बारिश देखते हैं तो इसका मतलब यह है कि आपके जीवन में खुशियां बरसने वाली हैं। अगर सपने में साफ पानी दिखता है तो इसका मतलब यह है कि आपकी अब तक की गई मेहनत सफल होगी।