{"_id":"59b223154f1c1bf77f8b4ee8","slug":"jupiter-transit-in-libra-sign-from-virgo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 दिन बाद बृहस्पति बदलेगा अपनी राशि, होगा ये शुभ-अशुभ असर","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
2 दिन बाद बृहस्पति बदलेगा अपनी राशि, होगा ये शुभ-अशुभ असर
Sat, 09 Sep 2017 06:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 09 Sep 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बृहस्पति ग्रह करीब 13 महीने के बाद अपनी राशि बदलते है। एक साल तक कन्या राशि में रहने के बाद 12 सितंबर को यह अपना घर बदलेंगे यानि कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को शुभ फलदायी देने वाला ग्रह माना जाता है। इस राशि परिवर्तन से नौकरी,व्यापार,घर-परिवार,सुख-शान्ति,धन-सम्पदा,वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य पर गहरा असर पडेगा।
गुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के लिए नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम आने के संकेत है। नई नौकरी के कई मौके आ सकते है। वर्तमान नौकरी में पिछले कई दिनों से चल रहें तनाव का असर कम होने लगेगा। अगर कुछ लोग नौकरी में परिवर्तन चाह रहे है तो यह उनके लिए शुभ समय साबित हो सकता है। गुरु के राशि परिवर्तन से व्यापार में विस्तार होने की पूरी संभावना है। साथ ही पूरे साल कारोबार अच्छा रह सकता है।
गुरु के राशि परिवर्तन से कई राशियों के आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। निवेश के कई मौके आने से वेल्थ में बढ़ोतरी हो सकती है। नई जमीन-जायदाद खरीदने के योग बन सकते है जो लोग किराए के घर में रह रहे है उन्हें अपना घर मकान मिल सकता है जिससे पहले से आर्थिक में सुधार हो सकता है। कुछ लोगो के अतिरिक्त आय में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा
4 of 5
सेहत की नजरिए से गुरु का कन्या राशि से तुला राशि में परिवर्तन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। ह्रदय रोग और किडनी की समस्या से जूझ रहे लोग के लिए आने वाले महिनों में परेशानियां आ सकती है। इस दौरान कई तरह की छोटी-मोटे रोग हो सकते है इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
परिवार और दाम्पत्य जीवन में आएगा बदलाव
5 of 5
इस दौरान परिवार के सदस्यो के बीच मेल-मिलाप बढ़ने की संभावना हो सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध यदि कुछ महीनों से खराब चल रहे तो 12 सितंबर से इन दोनो के बीच में प्यार फिर से परवान चढ़ने की प्रबल संभावना है। परिवार के सदस्य अपने घर में बुढ़े माता-पिता का ध्यान पहले से ज्यादा रखने में सफल होंगे। वही प्रेमी-प्रेमिका के बीच मधुर संबंध बन सकते है। अगर जिन लोगो का विवाह होने में कई दिनों से परेशानी आ रही है तो ऐसे लोगो के लिए विवाह का योग बन रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।