फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gita Jayanti 2024: जीवन को सरल बनाती हैं गीता में लिखी ये पांच बातें, आप भी करें इनका पालन

Mon, 02 Dec 2024 03:07 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Dec 2024 03:07 PM IST
सार

Gita Jayanti 2024: पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती है। 

विज्ञापन
Gita Jayanti 2024 date know gita motivational quotes about life in hindi
गीता जयंती 2024 - फोटो : Amar Ujala

Gita Jayanti 2024: पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। इस साल 11 दिसंबर 2024 को गीता जयंती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का ज्ञान प्रदान किया था। यह वह समय था, जब अर्जुन के कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। मान्यता है कि भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हुए थे।



हिंदू धर्म में गीता को पवित्र ग्रंथ माना गया है, जिसका पाठ करने पर मनुष्य की तमाम समस्याओं का निवारण होता है। कहते हैं कि गीता में आत्मा, परमात्मा, भक्ति, कर्म और जीवन से जुड़े सभी विषयों का उल्लेख है। इन उपदेशों का अध्ययन करने से मनुष्य का जीवन सरल और सुखी बनता है। ऐसे में आइए इन उपदेशों के बारे में जानते हैं।

Gita Jayanti 2024 date know gita motivational quotes about life in hindi
गीता जयंती 2024 - फोटो : freepik

कर्म करना
भगवान कृष्ण के अनुसार मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म करना चाहिए। उनका मानना है कि यदि फल की कामना करे बगैर कार्य किए जाए, तो परिणाम अक्सर हक में आते हैं। 

Gita Jayanti 2024 date know gita motivational quotes about life in hindi
गीता जयंती 2024 - फोटो : freepik

मन पर काबू
भगवान कृष्ण के अनुसार मनुष्य का मन उसकी समस्याओं का कारण है। इसलिए हमेशा मन पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gita Jayanti 2024 date know gita motivational quotes about life in hindi
गीता जयंती 2024 - फोटो : freepik

क्रोध पर नियंत्रण 
क्रोध असफलता का कारण बनता है। कई बार मनचाहे परिणाम प्राप्त न होने पर मन में क्रोध व ईर्ष्या की भावना पनपने लगती हैं। भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार यह भावना हमेशा कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं। इसलिए इंसान को क्रोध करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Gita Jayanti 2024 date know gita motivational quotes about life in hindi
गीता जयंती 2024 - फोटो : freepik

अभ्यास करना
भगवान कृष्ण के अनुसार जीवन में सफलता हासिल करने से पहले कई असफलताओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमेशा व्यक्ति को अभ्यास करते रहना चाहिए। इससे ज्ञान में वृद्धि और असंभव कार्य भी संभव होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed