फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीख: जीवन में हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहें- दादासाहेब फाल्के

Wed, 25 Sep 2019 11:53 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 25 Sep 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
dadasaheb phalke quotes for success
Dadasaheb Phalke

दादासाहेब फाल्के जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है, का पूरा नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के है। वे एक भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और चलचित्र लेखक थे। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपने जीवन में अपार सफलता पाई और हर वो मुकाम हासिल किया जो वो करना चाहते थे। आइए आज उनके जीवन से हम भी जानते हैं सफलता के राज।


 
dadasaheb phalke quotes for success
Dadasaheb Phalke

अपने सपनो को हासिल करने के लिए उन्होंने कई क्षेत्रो का ज्ञान हासिल किया। उनका मानना था कि जीवन में हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए। यही वजह थी कि वे हमेशा अपनी फिल्मों में अलग-अलग तकनीकों के प्रयोगों पर जोर देते थे और उनके उपयोगो को महत्वपूर्ण मानते थे। दादासाहेब फाल्के जीवन में हमेशा कुछ ना कुछ सीखते रहें, उन्होंने सीखना कभी बंद नहीं किया। वे फिल्म जगत में उपयोग होने वाली नई तकनीकों को सीखने के लिए जर्मनी भी गए।  

dadasaheb phalke quotes for success
dadasaheb phalke - फोटो : file photo

दादासाहेब फाल्के हमेशा नए-नए प्रयोग करते रहते थे। अपनी इस प्रकृति के चलते वे प्रथम भारतीय चलचित्र बनाने का असंभव कार्य करने वाले पहले व्यक्ति बने। हमें भी अपने जीवन में नए-नए प्रयोग करते रहने चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dadasaheb phalke quotes for success
Dadasaheb Phalke‬

दादासाहेब फाल्के के अनुसार हमें आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना चाहिए, क्योंकि आलोचक तो हमेशा आलोचना ही करेगा। उनके अपने मित्र ही उनके पहले आलोचक थे। उन्होंने अपने उस मित्र की बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया और सफलता के नए आयाम स्थापित किए।

विज्ञापन
dadasaheb phalke quotes for success
dadasaheb phalke - फोटो : file photo

दादासाहब फाल्के कभी किसी पर निर्भर नहीं रहते थे। उन्होंने अपनी पहली फिल्म राजा हरिशचंद्र में लगभग सभी कार्य स्वयं करें थे। अभिनय, दृश्य लिखना, फोटोग्राफी और फिल्म प्रोजेक्शन जैसे बड़े कार्य अकेले ही किए थे। हमें उनके जीवन से यह अवश्य सीखना चाहिए कि हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed