फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को रोजाना सुबह उठकर करने चाहिए ये काम

Tue, 09 Apr 2024 11:07 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Tips and Advice for Daily Life in hindi
रोजाना सुबह उठकर करने चाहिए ये काम - फोटो : iStock

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। चाणक्य ने मानव कल्याण के लिए 'चाणक्य नीति' की रचना की, जिसमें उन्होंने जीवन से जुड़ें सभी पहलुओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया है। साथ ही राजनीति, युद्ध और लोगों के साथ बराबरी बनाए रखने के लिए भी मार्गदर्शन दिया है। आज भी संकट के समय चाणक्य नीति का पालन किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति उनकी नीतियों का पालन करता है, तो वह जीवन में आने वाली समस्याओं से बच सकता है। साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे कामों का भी जिक्र किया है, जो व्यक्ति को रोजाना सुबह उठकर करना चाहिए। ऐसा करने से वह व्यक्ति जीवन में हमेशा ऊंचाइयों को छूता है। आइए चलिए उन सभी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Chanakya Niti Tips and Advice for Daily Life in hindi
Chanakya Niti

सुबह जल्दी उठें
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि आप तरक्की करना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर अपने सभी कार्यों को समय अनुसार कर लेना चाहिए। आचार्य के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाला हमेशा तरक्की करता है।

Chanakya Niti Tips and Advice for Daily Life in hindi
Chanakya Niti

रोजाना कठिन प्रयास करें
जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा कठिन प्रयास करते रहना चाहिए। इसी पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जो व्यक्ति मेहनत करने से नहीं डरता उसे धन की कभी कमी नहीं होती। इसलिए रोजाना जल्दी उठकर अपने व्यवसाय पर ध्यान लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Tips and Advice for Daily Life in hindi
Chanakya Niti

आलस त्याग दें
आलस जीवन का सबसे बड़ा शत्रु होता है। यदि व्यक्ति कुशल है परंतु आलस उसके भीतर छिपा है, तो उसका कौशल होना व्यर्थ हो जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में आलस का त्याग कर देना चाहिए। तभी सफलता के मार्ग खुलते हैं।

विज्ञापन
Chanakya Niti Tips and Advice for Daily Life in hindi
Chanakya Niti

सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए
आचार्य चाणक्य के अनुसार रोजाना सूर्यदेव को जल अर्पित करना चहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की के योग बनने लगते हैं । साथ ही सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। इसके बाद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। साथ ही अपने लक्ष्य के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति को मनमुताबिक परिणाम हासिल नहीं होते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed