फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: ऐसे लोगों के पास कभी नहीं टिकता है धन, हो जाते हैं दरिद्र

Fri, 18 Jun 2021 10:33 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 18 Jun 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
Chanakya niti Those who do these things do not have money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य एक प्रकांड पंडित और श्रेष्ठ विद्वान थे। ये राजनीति और कूटनीति में कुशल थे। अपनी बुद्धिमत्ता और नीतियों को बल पर ही इन्होंने अपने शत्रु घनानंद का विनाश कर चंद्रगुप्त मौर्य को सम्राट बनाया। ये अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ थे। इसके साथ ही इन्हें विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान था। इसी कारण ये कौटिल्य के नाम से भी विख्यात थे। इन्हें चाणक्य नाम अपने गुरु चणक से प्राप्त हुआ था। इन्होंने अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना किया था इसलिए किताबी विषयों का ज्ञान होने के साथ ही व्यवहारिक जीवन का भी बहुत अनुभव था। अपने अनुभव, ज्ञान और गहन अध्ययन को मानव कल्याण के लिए इन्होंने ग्रंथों के रुप में पिरोया है। आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखित नीतिशास्त्र में जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं धन, समाज, रिश्ते, निजी जीवन, कार्यक्षेत्र आदि के संबंध में महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर व्यक्ति सुखी, समृद्ध और संतुष्ट जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने धन संबंधित बातों को बारे में भी जिक्र किया है। तो चलिए जानते हैं धन के बारे में क्या कहती है चाणक्य नीति।

Chanakya niti Those who do these things do not have money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन का का अपव्यय करने वाले

धन को सदैव सही कार्यों परिवार के पालन-पोषण और कुछ धन दान-कर्म में लगाना चाहिए बाकी का धन निवेश करना चाहिए ताकि उसमें बढ़ोत्तरी की जा सके। जो लोग धन आने पर उसका अपव्यय करते हैं। जरुरत न होने पर भी पैसों को खर्च करते हैं वे लोग सदैव धन के मामले में परेशानियों का सामना करते हैं। ऐसे लोगों के पास कभी धन नहीं रहता है। धन का अपव्यय करने के कारण व्यक्ति दरिद्र हो जाता है।

Chanakya niti Those who do these things do not have money
चाणक्य नीति - फोटो : social media
धन का गलत प्रयोग करना

धन को सदैव अपने परिवार के पोषण और दूसरों के हित के लिए प्रयोग में लाना चाहिए। जो लोग गलत कार्यों में धन का प्रयोग करते हैं या फिर दूसरों का अहित करने के लिए धन का प्रयोग करते हैं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya niti Those who do these things do not have money
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
धन की बचत न करने वाले

कुछ लोगो की आदत होती है कि वे जितना धन कमाते हैं उतना सभी धन खर्च कर देते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन को कमाना जितना कठिन होता है उससे भी ज्यादा कठिन होता है उसे सही प्रकार से खर्च करना। व्यक्ति को अपने भविष्य और बुरे समय के लिए धन बचाकर रखना चाहिए। जो लोग धन आने पर उसका सही प्रकार से योजना बनाकर व्यय नहीं करते हैं और बिना सोचे समझे खर्च करते चले जाते हैं। ऐसे लोगों के पास कभी भी धन नहीं रहता है। जिसके कारण ये आगे चलकर परेशानियों का सामना करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed