फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: बड़ी किस्मत वालों को मिलती हैं ऐसी महिलाएं, परिवार का रखती हैं पूरा ख्याल

Mon, 21 Mar 2022 10:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These Type Of Women Considered Very Lucky For Family and Husband
रोने वाली महिलाओं का चरित्र थोड़ा अजीब होता है लेकिन जिसका भी विवाह ऐसी महिला के साथ होता है तो उसके नसीब खुल जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में जीवन से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओ पर अपने विचार साझा किए हैं। आज के समय में लोगों को इनकी बताई गई बातें भले ही कठोर लगती हैं लेकिन ये बातें व्यक्ति को सही और गलत का भेद बताती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। आज भी आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। ये एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार होने के साथ ही अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ भी थे। विभिन्न विषयों की गहरी समझ होने के कारण ये कौटिल्य भी कहलाते हैं। आचार्य चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार स्त्रियां बहुत ही नाजुक मानी जाती हैं। उनकी संवेदनशीलता इतनी होती है कि वो हर बात पर रोने लगती हैं चाहे वह खुशी की बात हो या दुख की। आचार्य चाणक्य का कहना है ऐसी महिलाएं किसी से कम नहीं होती हैं। चिल्लाने और रोने वाली महिलाओं का चरित्र थोड़ा अजीब होता है लेकिन जिसका भी विवाह ऐसी महिला के साथ होता है तो उसके नसीब खुल जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी महिलाओं में क्या गुण होते हैं। 

Chanakya Niti These Type Of Women Considered Very Lucky For Family and Husband
आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं के अंदर पुरुषों की अपेक्षा सहनशीलता अधिक होती है। - फोटो : istock
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाओं के अंदर पुरुषों की अपेक्षा सहनशीलता अधिक होती है। ऐसे में जब भी कोई स्त्री बात-बात पर रोती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मनहूस है बल्कि हर व्यक्ति को ऐसी महिला की कदर करनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी स्त्रियां सच्चे विचार वाली मानी जाती हैं।
Chanakya Niti These Type Of Women Considered Very Lucky For Family and Husband
आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो स्त्रियां बात-बात पर रो जाती हैं, वो परिवार के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं।  - फोटो : istock
  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो स्त्रियां बात-बात पर रो जाती हैं, वो लड़कियां अपने प्रेमी या पति से कभी दूर नहीं होना चाहती हैं। ऐसी स्त्रियां परिवार के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These Type Of Women Considered Very Lucky For Family and Husband
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी स्त्रियों को कभी खोना नहीं चाहिए।  - फोटो : istock
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार कोमल हृदय वाली स्त्रियां हर किसी की भावनाओं की कद्र भी करती हैं। ऐसी स्त्रियों को कभी खोना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
Chanakya Niti These Type Of Women Considered Very Lucky For Family and Husband
जो स्त्री गलती न होने पर भी रोने लगे उसके अंदर ममत्व की भावना रहती है। - फोटो : istock
  • आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार जो स्त्री गलती न होने पर भी रोने लगे उसके अंदर ममत्व की भावना रहती है और अपने इसी गुण के कारण वह स्त्री परिवार को जोड़ कर चलती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed