फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: करियर में चाहते हैं तरक्की, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 15 Mar 2022 11:15 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Remember These  Things To Get Success In Career
जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है। - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ लोगों को उनकी नीतियां अत्यंत कठोर लगती हैं लेकिन ये मनुष्य को जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं। हांलांकि कुछ लोग इन नीतियों को तोड़-मरोड़कर भी पेश करते हैं लेकिन सही मायनों में इन नीतियों के सार को समझकर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो मनुष्य कई तरह की समस्याओं से बचा सकता है और एक सुखी व संतुष्ट जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से लेकर, धन, शत्रु और मित्रता तक के विषय में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार आज की जीवनशैली  में अगर व्यक्ति अपने करियर में सफलता पाना चाहता है, तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो बातें- 

Chanakya Niti Remember These  Things To Get Success In Career
सफलता पाने के लिए अनुशासन का होना बेहद ही जरूरी है।  - फोटो : istock

अनुशासित जीवन 
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने की इच्छा रखता है तो उस व्यक्ति को अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार और अनुशासित होना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपके जीवन में अनुशासन नहीं है तो आप सफलता हासिल नहीं कर सकते। इसलिए इस बात का हमेशा ध्यान रखें की सफलता पाने के लिए अनुशासन का होना बेहद ही जरूरी है। 

Chanakya Niti Remember These  Things To Get Success In Career
कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे व्यवहार से व्यक्ति सामने वाले के मन में अपनी एक अच्छी छवि बना सकता है।  - फोटो : istock

कार्यक्षेत्र में आपका व्यवहार 
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि  व्यक्ति करियर में सफलता पाना चाहता है तो उसे अपना व्यवहार हमेशा अच्छा रखना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति वाक्पटु होते हैं उन्हें हार क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। वाक्पटु होने के साथ व्यक्ति को मृदुभाषी और व्यवहारिक भी होना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपने अच्छे व्यवहार से व्यक्ति सामने वाले के मन में अपनी एक अच्छी छवि बना सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Remember These  Things To Get Success In Career
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस रखता है, वह भविष्य में जल्द ही सफलता प्राप्त करता है। - फोटो : istock

जोखिम उठाने का साहस
जो भी व्यक्ति अपने करियर में सफलता प्राप्त करना चाहता है उसे हमेशा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति जोखिम उठाने का साहस रखता है, वह भविष्य में जल्द ही सफलता प्राप्त करता है। यदि आप जोखिम नहीं उठाएंगे तो भविष्य में आप कभी भी तरक्की नहीं कर पाएंगे। इसलिए व्यक्ति को सही समय पर जोखिम उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti Remember These  Things To Get Success In Career
एक अच्छी टीम किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने में सक्षम होती है। - फोटो : istock

टीमवर्क है अनिवार्य 
आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता कभी भी अकेले के दम पर नहीं मिलती, व्यक्ति को हमेशा मिलकर काम करना आना चाहिए।  क्योंकि सबको साथ लेकर चलने से हर काम अच्छी तरह से संपन्न हो जाता है। एक अच्छी टीम किसी भी कार्य को सहज तरीके से करने में सक्षम होती है और कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरा कर लेती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed