फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन 4 चीजों से मिलती है पल भर की खुशी, दूर रहने में ही है फायदा

Tue, 08 Mar 2022 11:23 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Mar 2022 11:23 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti never depend on these 4 things which gives pleasure for a moment
Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य ने उन बातों की जिक्र किया है जिनसे हमें कुछ ही पलों के लिए आनंद मिलता है परंतु  थोड़े समय बाद ही ये चीजें नष्ट हो जाती हैं। - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti:आचार्य चाणक्य की अर्थ और  ज्ञान से भरपूर नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान, एक अच्छे शिक्षक के अलावा एक कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य की नीतियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन के बेहतरीन बना सकता है। चाणक्य ने अपनी नीति में धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य के अलावा सफलता के भी कई मंत्र बताए हैं। आचार्य चाणक्य ने समयकालीन अनुभवों के आधार पर आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन और समाज से जुड़े कई मामलों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। इन विचारों को उन्होंने अपने नीति शास्त्र में उतारा  है जिसे सभी चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं। ये नीतियां संकट के समय में सभी को  उबारती हैं और सही सलाह देती हैं। इसी कड़ी में आचार्य चाणक्य ने उन बातों की जिक्र किया है जिनसे हमें कुछ ही पलों के लिए आनंद मिलता है परंतु  थोड़े समय बाद ही ये चीजें नष्ट हो जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने भी अपनी एक नीति में चार ऐसी ही चीजों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें- 

Chanakya Niti never depend on these 4 things which gives pleasure for a moment
जो बातें पल भर का सुकून देती हैं उस पर कभी भी समझदार इंसान आश्रित नहीं रहता है। - फोटो : अमर उजाला

आकाश में  बादल का आना 
अक्सर आपने देखा होगा जब भी आकाश में बादल आते हैं तो उसकी छाया बहुत सुकून देती है पर परंतु यह छाया पल भर का सुकून देती है। लेकिन यह बादल धूप छांव का खेल खेलते हुए पल भर का आनंद देते हुए लुप्त हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य इस के अनुसार यही बताना चाहते हैं जो बातें पल भर का सुकून देती हैं उस पर कभी भी समझदार इंसान आश्रित नहीं रहता है।

Chanakya Niti never depend on these 4 things which gives pleasure for a moment
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे व्यक्ति की न दोस्ती अच्छी होती है न ही दुश्मनी। - फोटो : अमर उजाला

बुरे व्यक्ति से लाभ 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बुरे व्यक्ति की न दोस्ती अच्छी होती है न ही दुश्मनी। ऐसे लोगों से जितना दूर रह सकते हैं उतनी ही भलाई है।  यदि किसी बुरे व्यक्ति की सेवा करके कोई लाभ प्राप्त किया गया है तो वह भी पलभर का ही आनंद देता है। वह आपकी सेवा से पलभर के लिए खुश होंगे लेकिन जैसे ही आपने कुछ लाभ की आशा राखी तो वह आपको बुरा भला बोलने लगेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti never depend on these 4 things which gives pleasure for a moment
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बुरे व्यक्ति के प्रेम में नहीं पड़ना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

बुरे व्यक्ति से प्रेम
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बुरे व्यक्ति के प्रेम में नहीं पड़ना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति दुष्ट स्वभाव का है ऐसे लोग पलभर में ही प्रेम भूलकर दुष्टता कर सकते हैं। यदि लंबे समय तक सुखी रहना चाहते हैं तो इन लोगों के क्षणिक प्रेम में नहीं उलझना चाहिए और इनसे दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti never depend on these 4 things which gives pleasure for a moment
तिनके की आग क्षण भर के लिए जलती है और फिर बुझ जाती है। - फोटो : अमर उजाला

तिनके से आग की अपेक्षा
आचार्य चाणक्य के अनुसार तिनके में लगी आग पल भर का सुख दे सकती है। तिनके की आग क्षण भर के लिए जलती है और फिर बुझ जाती है। इसकी आग से कुछ पल के लिए ही अंधकार दूर करके रोशनी का आनंद लिया जा सकता है, लेकिन बाद में वो सिर्फ अंधकार ही देती हैं। इसलिए जो व्यक्ति ज्यादा बड़बोले हैं वो पल भर ही खुशी देंगे इसलिए इनसे ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed