Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने विद्यार्थी जीवन के बारे में भी विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार विद्यार्थी जीवन अनमोल है, इसलिए इसका महत्व समझना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर रहना चाहिए। लापरवाही, बुरी संगत और आलस विद्यार्थी जीवन को सबसे अधिक क्षति पहुंचता है। चाणक्य नीति कहती है कि छात्र-छात्राओं का जीवन अनमोल होता है। विद्यार्थी जीवन का ये एक अहम पड़ाव होता है जहां एक बार गलती करने से पूरे जीवन पर असर पड़ता है। विद्यार्थी जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित होना चाहिए, जो छात्र इस बात का ध्यान रखते हैं वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे में चलिए आज जानते हैं चाणक्य की इन बातों को विद्यार्थियों को अवश्य जानना चाहिए....
Chanakya Niti: विद्यार्थियों के लिए बहुत काम की हैं चाणक्य की ये बातें, करियर में दिलाती हैं अपार सफलता
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन