फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti In Hindi: आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां, हमेशा रहें दूर

Sat, 16 Jul 2022 10:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 16 Jul 2022 10:12 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti In Hindi Stay Away From These Four Dangerous Situation Which Can Harm Your Life
आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां - फोटो : amar ujala

Chankya Niti: महान विद्वान, शिक्षक, कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। अपनी इन नीतियों के जरिए आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को जरूरी और कड़े संदेश भी दिए हैं। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। सिर्फ यही नहीं, आचार्य चाणक्य की नीतियां इतनी कारगर हैं आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। चाणक्य ने कुछ ऐसी परिस्थितियों के बारे में भी बताया है जब मनुष्य की साहस दिखाने बजाय पीछे हट जाना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय में साहस काम नहीं आता। चाणक्य नीति के अनुसार, इन परिस्थितियों का सामना करने वाले बुरे फंस सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से वो चार हालात हैं जब व्यक्ति को उसका सामना करने के बजाय पीछे लौट जाना चाहिए... 

Chanakya Niti In Hindi Stay Away From These Four Dangerous Situation Which Can Harm Your Life
आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां - फोटो : amarujala

अपराधी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि कोई अपराधी व्यक्ति आपके पास आकर खड़ा हो या आपसे मदद मांगे तो उस जगह से आपको तुरंत हट जाना चाहिए।क्योंकि इससे आपके मान-सम्मान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और छवि भी खराब हो सकती है। 

Chanakya Niti In Hindi Stay Away From These Four Dangerous Situation Which Can Harm Your Life
आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां - फोटो : amar ujala

बदला
चाणक्य नीति कहती है यदि आपका दुश्मन आप पर हमला कर दे, तो उससे लड़ने के बजाय वहां से भागने में ही भलाई है, क्योंकि वो पहले से रणनीति करके आया होगा और आप बिना रणनीति के उसका सामना नहीं कर पाएंगे। जान बचेगी तो आप उससे दोबारा मुकाबला कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti In Hindi Stay Away From These Four Dangerous Situation Which Can Harm Your Life
आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां - फोटो : अमर उजाला

हिंसा

उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे।
असाधुजनसंपर्के य: पलायति स जीवति


आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के जरिए बताया है कि यदि कहीं हिंसा भड़क जाए, दंगे हो जाएं तो व्यक्ति को उस जगह से तुरंत भाग जाना चाहिए। अक्सर उपद्रव में भीड़ बेकाबू हो जाती है और कभी भी हमला कर सकती है। ऐसे में वहां से जान बचाकर भागने में ही समझदारी है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti In Hindi Stay Away From These Four Dangerous Situation Which Can Harm Your Life
आपके जान का दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां - फोटो : अमर उजाला

अर्थव्यवस्था
चाणक्य नीति के अनुसार, जिस जगह की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई हो, वहां के लोगों को खाने-पीने, रहने के संसाधनों के लिए तरसना पड़ रहा हो वहां से निकल जाना बेहतर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी जगह ज्यादा दिन तक रुकने से आपके साथ आपके परिवार को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed