फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के ये मंत्र व्यक्ति को बनाते है सफल, साख-सम्मान की भी होती है प्राप्ति

Fri, 19 Apr 2024 11:48 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 19 Apr 2024 11:48 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti for life know success mantra in hindi
Chanakya Niti for life - फोटो : istock

Chanakya Niti: वर्तमान में भी चाणक्य नीति का पालन किया जाता है। यह नीतियां युवाओं को मार्गदर्शित करने में सहायता करती हैं। यदि आप जीवन में आचार्य चाणक्य द्वारा कही बातों को उतार लेते हैं, तो जीवन के मोल समझने में आसानी होगी। दरअसल, आचार्य चाणक्य महान विद्वानों में से एक है। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसे 'चाणक्य नीति' के नाम से जाना जाता है। इस नीति शास्त्र में सफलता मंत्रों का भी उल्लेख है।



हर व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करता है। हालांकि, सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप आचार्य चाणक्य द्वारा बताए गए मंत्रों को जान सकते है। इन मंत्रों से कामयाबी हासिल करने की राह छिपी है। यदि आप इनका पालन करेंगे, तो सफलता के शिखर तक पहुंचने में आसानी होगी। इसी कड़ी में आइए इन मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti for life know success mantra in hindi
Chanakya Niti for life - फोटो : istock

जोखिम लेने से न डरें
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा कारोबार में जोखिम उठाना चाहिए। यदि आप जीवन में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाते, तो परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा रिस्क लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको नए अनुभव की प्राप्ति होती है।

Chanakya Niti for life know success mantra in hindi
Chanakya Niti for life - फोटो : istock

वाणी की मधुरता
आचार्य चाणक्य के अनुसार वाणी ही लोगों से लोगों को जोड़ने में सहायता करती हैं। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। अपने से बड़ों का सम्मान करें। आपकी वाणी दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इससे आपको समाज में भी एक अलग पहचान मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for life know success mantra in hindi
Chanakya Niti for life - फोटो : istock

तालमेल बनाकर रखें
लाभ और हानि में हमेशा तालमेल बनाकर चलना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव में कमी आती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में तालमेल बनाकर चलने वाला व्यक्ति बहुत सकारात्मक होता है। ऐसे लोगों के पास मुश्किलों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है। इसलिए रिश्तों में या काम में हमेशा तालमेल बनाए रखने की सीख दी जाती है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for life know success mantra in hindi
Vidur Niti - फोटो : istock

लक्ष्य का न करें जिक्र
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने लक्ष्य को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। आप उस पर मेहनत करें। दूसरों को लक्ष्य बताने से आपके रास्ते में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed