फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: व्यक्ति की ये आदतें सफलता में बनती हैं बाधा, आज ही बना लें दूरी

Sun, 28 Apr 2024 12:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 28 Apr 2024 12:00 PM IST
सार

आचार्य चाणक्य की गणना श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। चाणक्य की बुद्धिमत्ता के कारण उन्हें विष्णुगुप्त व कौटिल्य भी कहा जाता था। उनके नीति शास्त्र में रिश्तों की अहमित से लेकर सफलता की राहों का भलिभांति जिक्र है।

विज्ञापन
Chanakya Niti for good life know Success Mantra in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। चाणक्य की बुद्धिमत्ता के कारण उन्हें विष्णुगुप्त व कौटिल्य भी कहा जाता था। उनके नीति शास्त्र में रिश्तों की अहमित से लेकर सफलता की राहों का भलिभांति जिक्र है। इन नीतियों का पालन करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही जीवन को सही मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है। वहीं चाणक्य के नीति शास्त्र में व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र हैं, जो उसे सफलता हासिल करने में बाधा उत्पन्न करती है।



मनुष्य का व्यवहार की उसे दूसरे व्यक्ति से अलग बनाता है। व्यवहार में सही आदतों के होने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, कुछ आदतें तरक्की में बाधा भी बनती है। चाणक्य का मानना है कि व्यक्ति के अंदर आलस नहीं होना चाहिए।  इस आदत के चलते वह जीवन में आगे बढ़ने के अवसर गंवा देता है। साथ ही लाभ से भी वांछित रहता है। आइए अन्य आदतों के बारे में भी जान लेते हैं।

Chanakya Niti for good life know Success Mantra in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

भूतकाल के बारे में सोचना
कुछ लोग भूतकाल के बारे में बार-बार विचार कर के अपना वर्तमान प्रभावित करते हैं। व्यक्ति की ये आदत उसके लिए बाधा बनती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसा करना बिलकुल भी उचित नहीं है। उनका मानना है कि घटनाओं के परिणाम से शिक्षा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

Chanakya Niti for good life know Success Mantra in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

बातों को स्वीकार न करना
असफलताओं को स्वीकार न करने की आदत व्यक्ति के लिए हमेशा परेशानी की वजह बनती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा गलतियों से सीखना चाहिए। ऐसा करने से आप उसे दोबारा नहीं दोहराएंगे। साथ ही अपने मन में हमेशा चीजों को स्वीकार करने का भाव रखना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti for good life know Success Mantra in hindi
Chanakya Niti - फोटो : istock

नकारात्मक विचार
जिन लोगों में नेगेटिव विचार करने की आदत होती हैं, वह आगे नहीं बढ़ पाते। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, मन में नकारात्मक विचार को न आने दें। ये विचार आपके ऊपर हावी होने लगते हैं, जो बाद में आपके बनते काम भी बिगाड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Chanakya Niti for good life know Success Mantra in hindi
Chanakya Niti For Money - फोटो : istock

आत्मविश्वास की कमी
आचार्य चाणक्य के अनुसार, हर बात पर दूसरों से माफी मांगने वाले लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। ऐसे लोग मन से कमजोर होते हैं। उनका मानना है कि व्यक्ति में हमेशा चीजों के प्रति आत्मविश्वास होना चाहिए। इससे समाज में भी मान-सम्मान बना रहता है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed