फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना शादी के बाद हो सकता है पछतावा

Wed, 20 Jul 2022 01:39 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 20 Jul 2022 01:39 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For best life partner in hindi
जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : amarujala

Chanakya Niti For Relationship: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के सबसे महान दार्शनिक, सलाहकार और शिक्षकों में से एक हैं। आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। इस नीति शास्त्र में उन्होंने मनुष्य के जीवन से जुड़ी बातों के बारे में विस्तार से बताया है। कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य की नीति शास्त्र में कुल 17 अध्याय हैं। इन सभी अध्यायों में व्यक्ति के जीवन, दोस्ती, कर्तव्य, प्रकृति, पत्नी, बच्चों, धन, व्यवसाय और अन्य सभी चीजों के बारे में उल्लेख है, जो मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साथ ही आचार्य चाणक्य ने जीवनसाथी चुनने से पहले उसमें कुछ गुणों को परखने की बात कही है। इन गुणों को परख कर आप अपने लिए एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार एक अच्छे जीवनसाथी में कौन से गुण होने चाहिए...  

Chanakya Niti For best life partner in hindi
जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

धार्मिक प्रवृत्ति
कहा जाता है कि धर्म-कर्म किसी भी व्यक्ति को एक सीमा में बांध कर रखते हैं। धार्मिक लोग कोई भी अनुचित कार्य नहीं करते हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी को चुनते समय ये जरूर देख लें कि वो धार्मिक है या नहीं। चाणक्य नीति के अनुसार, धार्मिक स्वभाव वाला व्यक्ति न सिर्फ बेहतर जीवनसाथी साबित होगा, बल्कि ऐसा शख्स पूरे कुल को भी संस्कारवान बनाएगा।

Chanakya Niti For best life partner in hindi
जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

धैर्य का गुण जरूरी
जीवन में कई बार ऐसी परिस्थितियां आती हैं, जब व्यक्ति को बहुत धैर्य के साथ काम करने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अपने लिए जीवनसाथी चुनते समय ये जरूर देखें कि उसके अंदर धैर्य का गुण है या नहीं। चाणक्य नीति के अनुसार, धैर्यवान व्यक्ति मुश्किल समय में भी आपको सही राह दिखाएगा, जिसकी वजह से आप तमाम चुनौतियों को उसके सहयोग की बदौलत आसानी से हल करने में सक्षम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For best life partner in hindi
जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

आंतरिक खूबसूरती
चाणक्य नीति के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को उसकी खूबसूरती या बाहरी बनावट को देखकर उसे तवज्जो नहीं देना चाहिए। इंसान शक्ल सूरत से नहीं बल्कि मन से खूबसूरत होना चाहिए। शारीरिक आकर्षण तो एक समय के बाद समाप्त हो जाता है, लेकिन आंतरिक खूबसूरती जीवन भर साथ रहती है। ऐसा जीवनसाथी आपके लिए तो अच्छा होता ही है, साथ ही आपके पूरे परिवार को भी एक सूत्र में बांधे रखने वाला होता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti For best life partner in hindi
जीवनसाथी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

दबाव में न करें फैसला
आपके लिए कौन सा जीवनसाथी बेहतर साबित हो सकता है, कौन विपत्ति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाला होगा, ये आप से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। इसलिए जीवन साथी चुनते समय सोच समझ कर फैसला लें। किसी के दबाव या इच्छा की खातिर कभी कोई फैसला न करें। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी के दबाव में विवाह करने का फैसला गलत साबित हो सकता है। इससे पति और पत्नी दोनों का जीवन प्रभावित होता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed