Chanakya Niti: महान दार्शनिक और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य की गणना विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में की जाती हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन वर्तमान में भी किया जाता है। उनके नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ें कई विषयों का जिक्र है, जो युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं। चाणक्य की ये नीतियां व्यक्ति को सफलता हासिल करने में सहायता करती है। इसके अलावा इनमें कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र हैं, जो व्यक्ति को आर्थिक रूप से प्रभावित करती है। साथ ही इंसान भविष्य के लिए भी धन संचय नहीं कर पाता। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि व्यक्ति झूठ बोलता है तो उसके ऊपर हमेशा परेशानियां बनी रहती है। इसलिए जीवन में कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि व्यक्ति की कौन सी आदतें उसकी आर्थिक स्थिति खराब कर सकती हैं।
Chanakya Niti: व्यक्ति की इन आदतों के कारण बनी रहती है आर्थिक तंगी, पैसों की रहती है किल्लत
साफ-सफाई
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने घर में गंदगी रखता है, तो उसके पास धन की कमी हमेशा रहती है। ऐसे लोग हमेशा दरिद्रता का सामना करते है। साथ ही गंदगी रहने के कारण लक्ष्मी जी भी वास नहीं करती। इसलिए घर को हमेशा साफ रखें।
आलस्य से दूर रहें
चाणक्य के अनुसार आलस्य करने वाला व्यक्ति हमेशा लाभ के अवसर गंवा देता है। इसलिए उसे कभी धन का लाभ भी नहीं मिलता। चाणक्य कहते हैं कि इंसान को हमेशा अपने कार्यों व अवसरों के प्रति सचेत रहना चाहिए। ऐसा न करने से इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
सूर्यास्त के बाद न सोएं
चाणक्य के अनुसार कभी भी सूर्यास्त के बाद नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। इसलिए सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करें और समय पर सोएं।
फिजूलखर्च से बचें
धन की कद्र न करने वाले व्यक्ति को हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि कोई व्यक्ति फिजूल खर्च करता है, तो उसपर धन कभी नहीं टिकता। ऐसे लोग अक्सर धन की तंगी का सामना करते हैं।