फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya niti: ऐसे लोगों से रहें दूर, होती है धन, समय और सम्मान की हानि

Tue, 27 Apr 2021 04:26 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 27 Apr 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
According to Chanakya niti stay away from these 3 types of people is cause of your loss
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ माने जाते थे इसलिए उन्हें कौटिल्य भी कहा जाता था। इसके साथ ही चाणक्य राजनीति और कूटनीति में भी कुशल थे। वे एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ ही एक योग्य शिक्षक भी थे। चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जिक्र किया गया है। वर्षों पहले लिखी गई चाणक्य नीति की बातें आज के जीवन में भी प्रासंगिक हैं। यही कारण है की नीतिशास्त्र की बातें लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। नीतिशास्त्र में ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिनसे दूर रहने में ही भलाई होती है ऐसे लोगों का भरण-पोषण करना और उनके साथ रहना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

According to Chanakya niti stay away from these 3 types of people is cause of your loss
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मूर्ख को उपदेश देना

चाणक्य नीति के अनुसार मूर्ख को उपदेश नहीं देना चाहिए। मूर्ख व्यक्ति को उपदेश देना बिलकुल व्यर्थ होता है वे सही बात को भी अपने कुतर्कों के आगे सही नहीं मानते हैं। जिससे ज्ञानी लोगों का बहुमूल्य समय नष्ट होता है, इसलिए व्यर्थ ही मूर्खों को उपदेश देने और उनके साथ रहने से बचना चाहिए।

According to Chanakya niti stay away from these 3 types of people is cause of your loss
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
ऐसे लोगों का न करना चाहिए भरण-पोषण

किस का भरण पोषण करना पुण्य का काम माना गया है लेकिन नीतिशास्त्र कहता है कि जो कर्कशा और चरित्रहीन है जो बुरे कर्मों में लिप्त है, ऐसे व्यक्ति का भरण पोषण नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्तियों के साथ रहने और उनका भरण पोषण करने से अपयश मिलता है। आपके धन और सम्मान दोनों की हानि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Chanakya niti stay away from these 3 types of people is cause of your loss
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
बेकार में दुखी रहने वाले व्यक्ति 

कुछ लोग हर बात पर दुखी होते रहते हैं। सभी सुखों के होने पर भी अकारण ही दुख व्यक्त करते रहते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ऐसे लोगों के साथ रहने से मनुष्य में स्वयं भी नकारात्मक विचार आने लगते हैं। जिससे जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग स्वयं आगे नहीं बढ़ते हैं और न ही दूसरे को आगे बढ़ने देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed