फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्यों मरते हैं 100 वर्ष से पहले और किसे आती है जल्दी मौत

Mon, 27 Aug 2018 11:34 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Why people died before 100 age and who died early
death

पृथ्वी पर जन्म लेने के पश्चात् मृत्यु एक शाश्वत सत्य है, जिसे हम चाह कर भी झुठला नहीं सकते। सत्य यह भी है कि हम सभी इसी शाश्वत सत्य यानी मृत्यु से डरते हैं। यह जानते हुए कि हमें एक न एक दिन इस गति को प्राप्त होना है। बिल्कुल वैसे ही जैसे एक घड़े में छेद हो जाने के बाद उसका पानी धीरे-धीरे खत्म हो जाना है। 

Why people died before 100 age and who died early
death 1

प्रसिद्ध संत तिरुवल्लुवर ने कहा है कि ‘यह सोचना कि अमुक वस्तु सदा बनी रहेगी, यह सबसे बड़ा अज्ञान है। जिस तरह से पंछी अपने घोंसले को त्याग कर उड़ जाता है, उसी तरह आत्मा भी इस देह को त्याग कर चली जाती है।’ 

Why people died before 100 age and who died early
death 2

संत कबीर ने कहा है कि – ‘वैद्य, धनवंतरि मरि गया, अमर भया नहीं कोय।’ धनवंतरि जैसा वैद्य शायद ही कोई जन्मा हो। जब उसे इस मृत्यु से काई नहीं बचा पाया तो कहना ही क्या। कहने का तात्पर्य यह कि सभी को जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why people died before 100 age and who died early
bhagwat

श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि ‘मृत्युश्ररति मदभयात्’। हमारा भारतीय चिंतक यह कहता है कि – मृत्यु को चाहे जितना भयानक और कठोर समझा जाय वह भगवान के विधान से अनुशासित है। वह अनुशासन के नियम से एक पग भी इधर-उधर नहीं रख सकती  क्योंकि वह पूर्ण सत्य है। 

विज्ञापन
Why people died before 100 age and who died early
dath 4
इनका होता है जल्द मृत्यु से सामना
धृतराष्ट्र ने परमज्ञानी विदुर से जब पूछा कि हम कैसे कर्म करें कि मृत्यु कल्याणी आने में देरी करें? विदुर ने कहा कि बहुत ही अभिमान, अधिक बोलना, त्याग की कमी, अपना ही पेट पालने की चिंता, स्वार्थ और मित्र द्रोह यही छः तेज तलवार मनुष्य का वध करती है न कि मृत्यु। मनुष्य या जीव को मृत्यु ने मारने में कठिनाई बताई है लेकिन यदि उक्त बातें हैं तो मृत्यु जल्दी आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed