फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा गांव जहां लोग भूलकर भी नहीं लगाते लाल झंडे और न ही होती है हनुमानजी की पूजा

Thu, 07 May 2020 07:43 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन
अनीता जैन Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 May 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
why dronagiri villagers not worship hanuman
इस गांव में लाल रंग का झंडा भी कोई नहीं लगा सकता

कलयुग में श्री राम भक्त हनुमान ऐसे साक्षात एवं जाग्रत देव हैं जो थोड़ी सी पूजा से जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं। हनुमान जी की उपासना से सुख,शांति,आरोग्य एवं लाभ की प्राप्ति होती है एवं नकारात्मक शक्तियां भी हनुमानजी के भक्तों को परेशान नहीं करती। ऐसी कोई जगह नहीं जहां हनुमानजी की पूजा नहीं होती है। पर शायद आपको पता न हो, कि हमारे ही देश में एक ऐसा स्थान भी है जहां हनुमान जी की पूजा निषिद्ध है, यहां तक कि वहां हनुमानजी का कोई मंदिर तक नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के निवासी हनुमान जी से आज तक नाराज़ हैं। जी हां उत्तराखंड स्थित द्रोणागिरि गांव ऐसी ही जगह है।

why dronagiri villagers not worship hanuman
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इसलिए ग्रामवासी हुए नाराज-
द्रोणागिरि गांव उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के जोशीमठ में जोशीमठ नीति मार्ग पर है। यह गांव लगभग 14000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां के निवासियों का मानना है कि बजरंगबली जिस पर्वत को संजीवनी बूटी के लिए उठाकर ले गए थे, वह यहीं स्थित था। चूंकि द्रोणागिरि के लोग उस पर्वत की पूजा करते थे, इसलिए वे हनुमानजी द्वारा पर्वत उठाकर ले जाने से नाराज हो गए। यही कारण है कि आज भी यहां कोई भी हनुमानजी की पूजा नहीं करता। इस गांव में लाल रंग का झंडा भी कोई नहीं लगा सकता।

why dronagiri villagers not worship hanuman
हनुमानजी

द्रोणागिरि गांव के निवासियों के अनुसार जब हनुमानजी बूटी लेने के लिए इस गांव में पहुंचे तो वे भ्रम में पड़ गए। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था कि किस पर्वत पर संजीवनी बूटी हो सकती है। तब गांव में उन्हें एक वृद्ध स्त्री दिखाई दी। हनुमानजी ने पूछा कि संजीवनी बूटी किस पर्वत पर होगी? वृद्ध स्त्री ने द्रोणागिरि पर्वत की तरफ इशारा किया। हनुमान उड़कर पर्वत पर गए लेकिन वहां बूटी कहां होगी यह पता न कर सके। वे फिर गांव में उतरे और वृद्धा से बूटीवाली जगह पूछने लगे। जब वृद्धा ने बूटीवाला पर्वत दिखाया तो हनुमान ने उस पर्वत के काफी बड़े हिस्से को तोड़ा और पर्वत को लेकर उड़ गए। बताते हैं कि जिस वृद्धा ने हनुमान की मदद की थी उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। आज भी इस गांव के आराध्य देव पर्वत की विशेष पूजा पर लोग महिलाओं के हाथ का दिया नहीं खाते हैं और न ही महिलाएं इस पूजा में भाग लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why dronagiri villagers not worship hanuman
हनुमानजी

सुषेन वैद्य ने दी हनुमानजी को सलाह-
रामचरितमानस के अनुसार रावण के पुत्र मेघनाद व लक्ष्मण के बीच जब भयंकर युद्ध हो रहा था, उस समय मेघनाद ने वीरघातिनी शक्ति चलाकर लक्ष्मणजी को अचेत कर दिया था। हनुमानजी उसी अवस्था में लक्ष्मणजी को लेकर प्रभु श्रीराम के पास आए और अपने भ्राता लक्ष्मण को इस अवस्था में देखकर श्रीराम बहुत दु:खी हुए। तब विभीषणजी ने हनुमानजी से कहा कि लंका में सुषेन नाम का  राजवैद्य रहता है, तुम उसे यहां ले आओ, हनुमानजी ने ऐसा ही किया। 

विज्ञापन
why dronagiri villagers not worship hanuman

सुषेन वैद्य ने हनुमानजी को उस पर्वत और औषधि का नाम बताया और हनुमानजी से उसे लाने के लिए कहा, जिससे कि लक्ष्मण पुन: स्वस्थ हो जाएं। हनुमानजी तुरंत उस औषधि को लाने चल पड़े। जब रावण को यह बात पता चली तो उसने हनुमानजी को रोकने के लिए कालनेमि दैत्य को भेजा। कालनेमि दैत्य ने रूप बदलकर हनुमानजी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हनुमानजी उसे पहचान गए और उसका वध कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed