फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar ke Upay: बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत

Wed, 18 Jan 2023 10:50 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 18 Jan 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Remedies budhwar ke upay totke how to get the grace of lord ganesha
बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock

Wednesday Remedies in Hindi: आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन लोग विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। बुधवार के दिन व्रत रखकर पूजा करने से गणपति बप्पा की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन लोग सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए, उसके सारे बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। वहीं यदि आप नौकरी-कारोबार, बीमारी, संतान या घरेलू कलह से समस्याओं से परेशान हैं, तो बुधवार को गौरी पुत्र श्री गणेश से जुड़े उपाय करने चाहिए। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

Budhwar Upay: पढ़ाई में बच्चे का नहीं लगता है मन तो बुधवार को करें ये उपाय, बुद्धि और विद्या में होगी बढ़ोतरी 

Wednesday Remedies budhwar ke upay totke how to get the grace of lord ganesha
बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
हरे रंग के कपड़े पहनें 
बुधवार का दिन भगवान गणेश के साथ ग्रह बुध से भी सम्बंधित माना जाता है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने शुभ माने गए हैं। यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें।
 
Wednesday Remedies budhwar ke upay totke how to get the grace of lord ganesha
बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
बुध ग्रह को बनाएं शक्तिशाली
यदि आपका बुध ग्रह कमजोर है और आपके बनते हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो आप बुधवार को किसी मंदिर में जाकर हरी वस्तुओं का दान कर दें। जरूरतमंद व्यक्तियों को हरे रंग के वस्त्र, खाने-पीने की चीज या अन्य कोई उपयोगी चीज दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से बुध ग्रह का दोष खत्म होने लगता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Remedies budhwar ke upay totke how to get the grace of lord ganesha
बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock
दूर्वा चढ़ाएं

भगवान गणेश दूर्वा घास अतिप्रिय है। आप बुधवार को मंदिर जाकर दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं। 

विज्ञापन
Wednesday Remedies budhwar ke upay totke how to get the grace of lord ganesha
बुधवार को करें कुछ सरल उपाय, भगवान गणेश की कृपा से बदल जाएगी किस्मत - फोटो : iStock

मोदक चढ़ाएं
भगवान गणेश को मोदक अतिप्रिय हैं। यही वजह है कि उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें अतिप्रिय का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed