फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: इस दिन भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, नहीं तो लगेंगे झूठे आरोप

Tue, 29 Mar 2022 01:43 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 29 Mar 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Why the Moon Is Not Seen on Ganesh Chaturthi Know the Reason and Ways to Avoid It
गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा? - फोटो : istock

Ganesh Chaturthi: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। चतुर्थी तिथि गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता भी हैं। गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि जो भी जातक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करते हैं, उनके घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर व्रत रखा जाता है और गणेश जी की पूजा दोपहर तक कर लेते हैं, क्योंकि इस दिन चंद्रमा का दर्शन करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि चतुर्थी के दिन चंद्रमा को देखने से व्यक्ति पर झूठे कलंक लगते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा और इसके पीछे क्या है मान्यता....

Vinayak Chaturthi 2022 Why the Moon Is Not Seen on Ganesh Chaturthi Know the Reason and Ways to Avoid It
गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा? - फोटो : iStock
क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान गणेश को गज का मुख लगाया गया तो सभी देवताओं ने उनकी स्तुति की पर चंद्रमा मंद-मंद मुस्कुराते रहे। चंद्रमा को अपने सौंदर्य पर अभिमान था। इस बात से क्रोध में आकर गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से तुम काले हो जाओगे। चंद्रमा को अपनी भूल का एहसास हुआ। उन्होंने भगवान गणेश से क्षमा मांगी तो गणेश जी ने कहा कि सूर्य का प्रकाश पाकर तुम एक दिन पूर्ण हो जाओगे, लेकिन चतुर्थी का ये दिन तुम्हें दंड देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। गणेश जी ने ही चंद्रमा को श्राप दिया था कि जो कोई व्यक्ति भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन तुम्हारे दर्शन करेगा, उस पर झूठा आरोप लगेगा।

Vinayak Chaturthi 2022 Why the Moon Is Not Seen on Ganesh Chaturthi Know the Reason and Ways to Avoid It
गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा? - फोटो : iStock
इसलिए कहा जाता है कलंक चतुर्थी

मान्यता है कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने पर इंसान पर झूठे कलंक लगते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने भी चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन किया था, जिसके कारण उनपर मणिचोरी का झूठा आरोप लगा था। इसलिए भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को 'कलंक चतुर्थी' भी कहा जाता है और चंद्र दर्शन करने से मना किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Why the Moon Is Not Seen on Ganesh Chaturthi Know the Reason and Ways to Avoid It
गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा? - फोटो : iStock

चतुर्थी के दिन यदि चांद दिख जाए तो क्या करें?

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन यदि चंद्र दर्शन हो जाए, तो इस मंत्र को जपने से कलंक नहीं लगता है- 

सिंहः प्रसेन मण्वधीत्सिंहो जाम्बवता हतः।
सुकुमार मा रोदीस्तव ह्मेषः स्यमन्तकः।।

विज्ञापन
Vinayak Chaturthi 2022 Why the Moon Is Not Seen on Ganesh Chaturthi Know the Reason and Ways to Avoid It
गणेश चतुर्थी पर क्यों नहीं देखते हैं चंद्रमा? - फोटो : istock
चतुर्थी पर ऐसे करें गणेश जी की पूजा 

भगवान गणेश को सिंदूर बेहद प्रिय है, इसलिए चतुर्थी के दिन पूजा के समय गणेश जी को लाल रंग के सिंदूर का तिलक लगाएं और स्वयं भी उसका तिलक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed